---Advertisement---

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज बारिश से बदला मौसम का मिजाज, जानें अगले 4-5 दिनों का हाल

Delhi Weather Update: आज सुबह-सुबह राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिली है। इस क्रम में यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 15, 2023 12:06 अपराह्न | Updated: सितम्बर 15, 2023 12:41 अपराह्न

Delhi Weather Update
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Weather Update: आज सुबह-सुबह राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिली है। इस क्रम में यहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली समेत एनसीआर (Delhi-NCR) के क्षेत्रों में बीते दिनों उमस भरी गर्मी दखने को मिली थी। इस दौरान कयास लगाए जा रहे थे कि मौसम का मिजाज बदल सकता है और परिणाम स्वरुप बारिश देखने को मिल सकती है। लोग बेसब्री से इस बारिश का इंतेजार कर रहे थे जिससे की इस भीषण उमस भरी गर्मी से राहत पाया जा सके।

मौसम विभाग ने बीते दिन ही राजधानी में हल्की बारिश के आसार जताए थे। इस दौरान कहा गया था कि यहां आगामी चार से पांच दिन तक काले बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। ऐसे में आज हुए इस बारिश से निश्चित ही लोगों गर्मी से को राहत मिली है।

बारिश के साथ हुई सुबह की शुरुआत

बता दें कि राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में आज सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई है। इस दौरान राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के क्षेत्रों में तेज हवा भी देखने को मिली है। सुबह-सुबह हुई इस भीषण बारिश से जगह-जगह जलजमाव देखने को मिला। हालाकि इससे निश्चित ही लोगों को राहत मिली होगी। बता दें कि बीते कल राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में भीषम गर्मी देखी गई की गई थी। इस दौरान मौसम विभाग ने भी इन क्षेत्रों में बारिश के आसर जताए थे। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा की आशंका भी जताई गई की जो कि सुबह देखने को मिली।

छाए रहेंगे काले बादल

मौसम विभाग की माने तो राजधानी के अलग-अलग इलाकों में आगामी तीन से चार दिनों तक काले बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान यहां हल्की बारिश देखने को भी मिल सकती है। वहीं आज को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि आज यहां बारिश का क्रम जारी रह सकता है। इसमें अलग-अलग क्षेत्रों में इसमें तीव्रता देखने को भी मिल सकती है। वहीं इसके साथ तेज हवा भी बारिश का साथ देती नजर आ सकती है। राजधानी के साथ ही एनसीआर व पश्चिमी यूपी के इलाकों में भी सुबह भारी बारिश देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का ये क्रम यूपी के अलग-अलग क्षेत्रों में आज भी जारी रह सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Delhi Pollution

अक्टूबर 22, 2026

CJP

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 22 October 2026

अक्टूबर 21, 2026

Rain Alert 21 October 2026

अक्टूबर 20, 2026