---Advertisement---

G20 Summit 2023: दिल्ली में लगे लॉकडाउन के बाद भी एयरपोर्ट पहुंचा देगा ये रुट, मेट्रो सर्विस को लेकर भी एडवाइजरी हुई जारी

G20 Summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह से चौंकस है। इसको लेकर किसी भी तरह की चूक न हो इस लिए ट्रैफिक से लेकर दिल्ली पुलिस तक के जवान लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 30, 2023 10:49 पूर्वाह्न

G20 Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन और प्रशासन पूरी तरह से चौंकस है। इसको लेकर किसी भी तरह की चूक न हो इस लिए ट्रैफिक से लेकर दिल्ली पुलिस तक के जवान लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं। बता दें कि राजधानी में 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) का आयोजन होना है। ऐसे में 8 सितंबर से ही सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए राजधानी के कई हिस्सों में गाड़ियों के आने-जाने को लेकर मनाही है। इसके संबंध में ट्रैफिक पुलिस ने अपनी एडवाइजरी जारी की है और बताया है कि इस समिट के दौरान लोग किन वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर अपने जरुरी काम को जारी रख सकते हैं। इसमें ये भी जानकारी सामने आई कि राजधानी में इस दौरान मेट्रो की सर्विस जारी रहेगी।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली पुलिस ने जी20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) के सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एडवाइजरी जारी कर बताया है कि इस समिट के दौरान किन रास्तों का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन की माने तो एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो की सर्विस लेना सबसे आसान होगा। लोग इसका इस्तेमाल कर आसानी से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं। वहीं इसके अतिरिक्त प्रशासन ने ये भी कहा है कि अगर कोई व्यक्ति अपने निजी वाहन से एयरपोर्ट जाना चाहता है तो इसके लिए उसे भरपूर समय लेकर निकलना होगा। एसा इसलिए करना होगा क्योंकि वीवीआईपी गाड़ियों को पास देने के चक्कर में ट्रैफिक कई बार डाइवर्ट कराया जा सकता है। बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन क दौरान मेट्रो सर्विस जारी रहेगी। हालाकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को बंद रखा गया है। यात्री न यहां से चढ़ पाएगा और ही यहां से बाहर निकल पाएगा।

सुरक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) भी शामिल है

बता दें कि जी20 के सुरक्षा को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की चूक नहीं चाहता है। इसके संबंध में जानकारी आई है सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रशासन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का इस्तेमाल भी कर रही है। इसके लिए आयोजन स्थल को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक से लैस किए जाने की खबर है।

8 से 10 सितंबर तक बंद रहेगी दिल्ली

बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन को देखते हुए शासन ने दिल्ली को 8 से 10 सितंबर तक बंद रखने का एलान किया है। इस दौरान सभी दफ्तरों को बंद रखा जाएगा। बाजार भी पूरी तरह से बंद नजर आएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि इस समिट कार्यक्रम के दौरान किसी भी तरह की कोई चूक ना हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026