---Advertisement---

Raul Gandhi: बच्चों के फेफड़े खराब हो रहे, कैंसर से पीड़ित हो रहे लोग! सदन में LoP ने मुखरता से उठाया प्रदूषण का मुद्दा; जानें सरकार का जवाब

सदन में गहमा-गहमी के बीच Rahul Gandhi ने मुखरता के साथ वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बताया है कि कैसे प्रदूषण लाखों बच्चों के फेफड़े खराब कर रहा है। नेता प्रतिपक्ष के संबोधन के बाद केन्द्र सरकार का जवाब सामने आया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 12, 2025 3:44 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: राजधानी से लेकर अन्य तमाम बड़े शहरों की दमघोंटू हवा आज सदन में मुद्दा बनी है। नेता प्रतिपक्ष ने लोकसभा में अपना पक्ष रखते हुए प्रदूषण से जुड़ा मुद्दा मुखरता के साथ उठाया है। राहुल गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही के दौरान आज वायु प्रदूषण का जिक्र करते हुए इसके दुष्प्रभावों पर बात की है। एलओपी ने कहा कि जहरीली हवा के कारण लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं और बुजुर्गों को सांस संबंधी बीमारियां हो रही हैं। इस पर प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। राहुल गांधी के संबोधन के बाद सरकार की ओर से मंत्री किरेन रिजिजू ने इसका जवाब दिया है। उन्होंने क्या कुछ कहा है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

सदन में Raul Gandhi ने मुखरता से उठाया प्रदूषण का मुद्दा!

लोकसभा में अपने हिस्से का पक्ष रखते हुए नेता प्रतिपक्ष ने मुखरता से प्रदूषण से जुड़ा मुद्दा उठाया है।

राहुल गांधी ने कहा है कि “हमारे अधिकांश बड़े शहर जहरीली हवा की चादर में लिपटे हुए हैं। लाखों बच्चे फेफड़ों की बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। उनका भविष्य बर्बाद हो रहा है। लोग कैंसर से पीड़ित हो रहे हैं। बुजुर्गों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है क्योंकि मुझे पूरा विश्वास है कि इस मुद्दे पर सरकार और हम सभी के बीच पूर्ण सहमति होगी। यह कोई वैचारिक मुद्दा नहीं है। इस सदन में सभी इस बात से सहमत होंगे कि वायु प्रदूषण और इससे हमारे लोगों को हो रहे नुकसान पर हम सभी सहयोग करना चाहेंगे।”

प्रदूषण का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने एक पोस्ट भी जारी किया है। इसमें लिखा गया है कि “वायु प्रदूषण एक राष्ट्रीय आपदा बन चुका है, जिसके खिलाफ़ एक तत्काल, व्यापक और निर्णायक राष्ट्रीय योजना की ज़रूरत है। यह राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि हम सबकी ज़िम्मेदारी है जिसके नियंत्रण, समाधान और हमारे लोगों के भविष्य की रक्षा के लिए हम प्रधानमंत्री के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं।”

जनहित से जुड़े इस मुद्दे को मुखरता के साथ सदन में उठाना नेता प्रतिपक्ष की प्राथमिकता को दर्शाता है। उनके इस संबोधन की खूब चर्चा हो रही है।

नेता प्रतिपक्ष के सवालों पर सरकार का करारा जवाब!

केन्द्र की ओर से मंत्री किरेन रिजिजू ने तत्परता के साथ राहुल गांधी के संबोधन पर जवाब दिया है।

लोकसभा में बोलते हुए किरेन रिजिजू ने कहा है कि “सरकार ने पहले दिन से ही अपना रुख स्पष्ट कर दिया था कि सभी महत्वपूर्ण मामलों पर सरकार चर्चा करने और राहुल गांधी जी के नेतृत्व वाली प्रमुख विपक्षी पार्टी सहित सभी सदस्यों के सुझावों को शामिल करते हुए समाधान निकालने के लिए तैयार है। विभिन्न कानूनों और नियमों के तहत हम देखेंगे कि हम इस चर्चा को कैसे आगे बढ़ाएंगे।” आसार जताए जा रहे हैं कि आगामी समय में प्रदूषण पर चर्चा हो सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Honey Singh

मार्च 15, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 15, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 15, 2026

Mohan Yadav

मार्च 15, 2026

Azam Khan

मार्च 15, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 15, 2026