---Advertisement---

Rahul Gandhi Disqualification: खड़गे के घर विपक्षी दलों की बैठक, ये हुए शामिल…इस पार्टी ने बनाई दूरी

Rahul Gandhi Disqualification: कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर पर आज एक बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कई विपक्षी दल शामिल हुए।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 27, 2023 11:19 अपराह्न

Rahul Gandhi Disqualification
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi Disqualification: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई। इसके बाद आज यानी सोमवार को लोकसभा की हाउस कमेटी ने राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया है। नोटिस मिलने के बाद राहुल गांधी को 22 अप्रैल तक सरकारी घर खाली करना होगा। वहीं, संसद सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी पर लगातार निशाना साध रही है। वहीं, कुछ विपक्षी दल भी कांग्रेस के साथ दिख रही है।

खड़गे के घर विपक्षी दलों की बैठक (Rahul Gandhi Disqualification)

इसी कड़ी में आज यानी 27 मार्च को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर विपक्षी दलों की बैठक रखी गई थी। बता दें, इस बैठक में 18 राजनीतिक पार्टी के नेता शामिल हुए। वहीं, बैठक में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी शामिल हुए। साथ ही अधीर रंजन चौधरी, प्रमोद तिवारी, जयराम रमेश, केसी वेणुगोपाल और रजनी पाटिल भी बैठक में मौजूद रहे। सूत्रों की मानें तो आज कांग्रेस अध्यक्ष के घर पर एक और बैठक आयोजित की गई थी, इसमें भी कांग्रेस के अलावा कई और राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi Notice Bungalow: राहुल गांधी को छोड़ना होगा सरकारी बंगला, नोटिस जारी

ये नेता हुए शामिल

गौर हो कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई बैठक में INC, DMK, SP, JDU, BRS, CPM, RJD, NCP, CPI, IUML, MDMK, KC, TMC, RSP, AAP, J&K NC & SS के नेता शामिल हुए। कांग्रेस का कहना है कि संयुक्त विपक्ष अडानी महाघोटाले पर JPC बनाने की मांग की है। बता दें, सपा से रामगोपाल यादव और एसटी हसन, जनता दल यूनाइटेड से राजीव रंजन सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार भी शामिल हुए। वहीं, राहुल गांधी की ओर से सावरकर को लेकर दिए बयानों के कारण शिवसेना ने इस बैठक से दूरी बनाई।

‘लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है’

वहीं, बैठक के बाद कांग्रेस के राज्यसभा में उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि- ‘जिस प्रकार से लोकतंत्र को समाप्त किया जा रहा है, उससे सब दुखी हैं। संयुक्त विपक्ष ने तय किया है कि इस तानाशाह सरकार के खिलाफ लोकतंत्र को बचाने की मुहिम में हम साथ चलेंगे।’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026