---Advertisement---

Red Fort Blast: 6 ब्लास्ट और दिल्ली में हर तरफ बिछ जाती लाशें, पकड़े गए आतंकियों के खुलासे से देश में हड़कंप; बाबरी मस्जिद कनेक्शन आया सामने

Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है, और कई अभी भी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 13, 2025 11:16 पूर्वाह्न

Red Fort Blast
Follow Us
---Advertisement---

Red Fort Blast: दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है, और कई अभी भी जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहे है। इसके अलावा भारत ने इसे आतंकवादी हमला माना है। यानि यह तो साफ हो गया है कि यह एक आतंकवादी हमला है। बीते दिन पीएम मोदी सीसीएस की बैठक में शामिल हुए थे। वहीं अब जैसे जैसे जांच एजेंसियों की जांच आगे बढ़ रही है। पकड़े गए आतंकियों द्वारा कई बड़े खुलासे किए जा रहे है। जानकारी के मुताबिक 6 दिसंबर को दिल्ली में 6 धमाके करने का प्लान था। हालांकि जांच एजेंसियों की सूझबूझ ने दिल्ली में भारी तबाही होने से रोक दिया था। क्योंकि अगर दिल्ली में 2900 अमोनियम नाइट्रेट से ब्लास्ट होता तो राजधानी में चारों तरफ लाशें बिछ जाती है।

6 ब्लास्ट और दिल्ली में मच जाती भयंकर तबाही

रेड फोर्ट ब्लास्ट का व्हाइट कॉलर माड्यूल सामने आया है, जिसने पूरे देश में सनसनी मचा दी है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की गई है। वहीं अब जांच एजेंसियों के सामने पकड़े गए आतंकियों नें कई खुलासे किए है। जानकारी के मुताबिक इन आतंकियों की 6 दिसंबर को दिल्ली में 6 जगहों पर ब्लास्ट करने का प्लान तैयार था, जिसके लिए तैयारियों की जा रही थी। मालूम हो कि 6 दिसंबर को ही बाबरी मस्जिद को अयोध्या में गिराया गया था।

माना जा रहा है कि इसी वजह से 6 दिसंबर की तारीख को तबाही मचाने के प्लान था, लेकिन भारतीय जांच एजेंसियों ने सूझबूझ दिखाते हुए बड़ी तबाही को टाल दिया। हालांकि दिल्ली ब्लास्ट में भी अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है, और कई लोग अभी भी घायल है।

पकड़े गए आतंकियों के खुलासे से हड़कंप

कश्मीर से लेकर कानपुर तक सुरक्षा एजेंसियों और लोकल पुलिस द्वारा लगातार गिरफ्तारियां की जा रही है। इसमे से अधिकतर डॉक्टर ही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 5 चरणों में यह टेरर मॉड्यूल दिल्ली को दहलाने की प्लानिंग की गई थी।

  • पहले चरण – जैश-ए-मोहम्मद और अंसार ग़ज़वत-उल-हिंद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का गठन।
  • दूसरे चरण – हरियाणा के नूह और गुरूग्राम से इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने और गोला-बारूद की व्यवस्था के लिए कच्चे माल की खरीद।
  • तीसरे चरण – इसके बाद घातक रासायनिक IED का निर्माण और संभावित लक्ष्य स्थानों की टोह लेना।
  • चौथे चरण – टोही के बाद मॉड्यूल के सदस्यों के बीच इकट्ठे बमों का वितरण।
  • पांचवे चरण – दिल्ली में छह से सात स्थानों पर समन्वित बम विस्फोटों को अंजाम देना। जिसके लिए गाड़ियों का इंतजाम किया जा रहा था।

माना जा रहा है कि आने वाले दिनो में और भी गिरफ्तारियां भी हो सकती है। इसके अलावा कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026