Rekha Gupta: दिल्ली में बीजेपी सरकार के एक साल पूरे हो चुके है। सीएम रेखा गुप्ता की अगुवाई में राजधानी दिल्ली तेजी से विकास की और अग्रसर है। इसी बीच आज मुख्यमंत्री ने पूरी एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इसके अलावा बीते दिन उन्होंने 25 नए अटल कैंटिन की शुरूआत की। इसके साथ ही मोहल्ला क्लीनिक की जगह आरोग्य 370 आरोग्य मंदिर बनाए गए हैं। जिससे नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ जनता तक पहुंचीं। इसके अलावा अटल कैंटीन की बात करें तो अभी तक 71 अटल कैंटीन की शुरूआत की जा चुकी है। वहीं कुल 100 कैंटीन खोलने का ऐलान किया गया है। चलिए आपको बताते है दिल्ली सरकार के पिछले एक साल का रिपोर्ट कार्ड।
Rekha Gupta पेश किया एक साल का रिपोर्ट कार्ड
- स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार – बता दें कि पिछले एक साल के भीतर करीब 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया गया है। जिसके बाद इसकी कुल संख्या लगभग 370 हो गई है। बता दें कि यहां पर नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ जनता को दी जाती है।
- अटल कैंटीन की शुरूआत – सीएम रेखा गुप्ता द्वारा पिछले एक साल के अंदर लगभग 71 अटल कैंटीन की शुरूआत की गई है। कम आय वर्ग के लोगों को रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसकी कीमत केवल 5 रूपये ही है।
- गरीब महिलाओं के लिए साल में दो मुफ्त LPG सिलेंडर – हाल ही में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली की महिलाओं को होली और दिवाली पर दो फ्री गैस सिलेंडर देने का वादा किया है।
- इसके अलावा आयुष्मान भारत स्कीम के तहत राज्य सरकार ने अतिरिक्त ₹5 लाख दिए हैं। इस तरह, लाभार्थियों को ₹10 लाख का फ्री इलाज दिया गया है। रेखा गुप्ता सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत स्कीम को लागू करने की मंजूरी दे दी थी।
- युमना नदी की सफाई – गौरतलब है कि चुनावी वादे में यमुना की सफाई एक अहम मुद्दा था। जिसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता सरकार लगातार कार्य कर रही है।
सरकार ने प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल, प्रभावी और जनता के अनुकूल बनाने पर जोर दिया — योजनाओं को जमीन पर जल्दी लागू करना प्राथमिकता रही।
365 दिन के कार्यकाल पर क्या बोली सीएम रेखा गुप्ता
अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि “365 दिन के कार्यकाल में हमने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ताकत और नई दिशा देने का काम किया है। आयुष्मान भारत योजना, 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर अत्याधुनिक मशीनों, नई एंबुलेंस और डिजिटल हेल्थ सुविधाओं तक,
365 दिन के कार्यकाल में हमने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ताकत और नई दिशा देने का काम किया है।
आयुष्मान भारत योजना, 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों से लेकर अत्याधुनिक मशीनों, नई एंबुलेंस और डिजिटल हेल्थ सुविधाओं तक, हर कदम का एक ही उद्देश्य रहा है कि हर नागरिक को समय पर,… pic.twitter.com/DzQU1phtDZ
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) February 20, 2026
हर कदम का एक ही उद्देश्य रहा है कि हर नागरिक को समय पर, सम्मानजनक और बेहतर इलाज मिल सके। यह एक ऐसा healthcare system बनाने की शुरुआत है, जो संवेदनशील भी है और भविष्य के लिए पूरी तरह तैयार भी”।




