---Advertisement---

Republic Day 2025: मध्यप्रदेश, हरियाणा ही नहीं कर्तव्य पथ पर इन राज्यों की निकलेंगी झांकियां; जानें थीम समेत अन्य डिटेल

Republic Day 2025: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2025 3:53 अपराह्न

Republic Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Republic Day 2025: भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इसकी भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमे तीनों भारतीय सेना अपना सौर्य और पराक्रम दिखाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। वहीं कर्तव्य पथ पर हर साल की तरह मध्यप्रेदश, हरियाणा समेत कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश अपने राज्य की अनूठी थीम पेश करेंगी। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको थीम समेत अन्य अहम जानकारी प्रदान करेंगे।

यह राज्य और केंद्रशासित प्रदेश निकालेंगे झांकियां

बता दें कि आकाशवाणी समाचार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। दी जानकारी के अनुसार उत्तराखंड, हरियाणा, झारखंड, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश दादर और नगर हवेली द्वारा झांकियां पेश की जाएंगी।

हालांकि इसमे कुल 16 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल है। यूपी की बात करें तो यूपी इस बार महाकुंभ 2025 थीम पर झांकी पेश करेगी। वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो हरियाणा द्वारा भगवत गीत की झांकियां दिखाई जाएंगी।

Republic Day 2025 पर क्या रहेगी झांकियों की थीम

बता दें कि इस बार झांकियों की थीम ‘स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास’पर रहेगी। साथ ही इस बार 16 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ 10 मंत्रालयों और विभागों की अनूठी थीम वाली झांकियां शामिल होंगी। जो अपनी, अपनी धरोहर को पेश करेंगी। इसके अलावा भारतीय सेना भी कर्तव्य पथ पर अपना सौर्य और साहस का प्रदर्शन करेंगे।

आधुनिक हथियारों का जखीरा दिखाएगी भारतीय सेना

बता दें कि हर साल की तरह इस बार भी भारतीय सेना Republic Day 2025 समारोह के मौके के आधुनिक हथियारों का जखीरा पेश करेगी। सबसे खास बात यह है कि इस बार मेड इन इंडिया के तहत बनाई गई आधुनिक हथियारों को कर्तव्य पथ पर दिखाया जाएगा। इसके अलावा भारतीय सेना की अधिकारिक गाड़ियों को भी दिखाया जाएगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026