---Advertisement---

G20 Summit Delhi: दिल्ली में शिवलिंग जैसे फव्वारे लगाने का मचा बवाल, AAP बोली- हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही BJP

G20 Summit Delhi: दिल्ली में जी-20 सम्मेलन से पहले शिवलिंग के आकार के फव्वारे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। AAP ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: सितम्बर 1, 2023 12:18 अपराह्न

G20 Summit in Delhi
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जी-20 सम्मेलन (G20 Summit 2023) की बैठकों के लिए सजकर तैयार हो चुकी है। वहीं, दिल्ली में की गई तैयारियों का श्रेय लेने की होड़ भी शुरू हो गई है। इसी बीच दिल्ली में शिवलिंग जैसे फव्वारे लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राज्य की सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस मुद्दे को लेकर BJP पर निशाना साधा है। AAP ने इस देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान बताया है।

‘शिवलिंग का अपमान कर BJP लूट रही वाहवाही’

दरअसल, जी-20 सम्मेलन की तैयारियों के तहत दिल्ली के धौलाकुआं समेत कई इलाकों में शिवलिंग के आकार के फव्वारे लगाए हैं। जिस पर AAP ने BJP को घेरा है। AAP ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Lieutenant Governor Vinay Saxena) और BJP पर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया है।

AAP सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा, “मोदी जी के नेतृत्व में शिवलिंग का अपमान किया गया और बेशर्म भाजपाई मोदी की तारीफ कर रहे हैं। दिल्ली के LG शिवलिंग का अनादर करके वाहवाही लूट रहे हैं। BJP को देश से माफी मांगनी चाहिये.. LG पर कार्यवाही करो।”

हिंदुवादी संगठनों ने भी जताई कड़ी आपत्ति

दूसरी तरफ हिंदुवादी संगठन भी इसके विरोध में उतर आए हैं। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इसे हिंदुओं का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह का कतृय बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिवलिंग जैसे फव्वारे लगाने के आदेश देने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

उन्होंने तत्काल इन फव्वारों को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो इसके खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, हिंदू महासभा ने भी इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और LG को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। महासभा ने केंद्र सरकार ने इन्हें तुरंत हटाए जाने की मांग उठाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026