---Advertisement---

Delhi Congress: कौन बनेगा दिल्ली कांग्रेस का नया अध्यक्ष ? पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे, कन्हैया कुमार सहित ये दिग्गज रेस में

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले दिल्ली कांग्रेस को नया प्रमुख मिल जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 26, 2023 10:58 पूर्वाह्न

Delhi Congress
Follow Us
---Advertisement---

Delhi Congress: देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो इन दिनों यहां केंद्र के अध्यादेश पर बवाल मचा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। उम्मीद है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस को नया प्रमुख मिल जाएगा। अध्यक्ष पद की रेस में कई दिग्गज नेता शामिल हैं। इनमें संदीप दीक्षित, देवेंद्र यादव, अरविंदर सिंह लवली और कन्हैया कुमार का नाम शामिल है।

जल्द हो सकता है नए अध्यक्ष के लिए चुनाव

दरअसल, दिल्ली कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष अनिल चौधरी का तीन साल का कार्यकाल इसी साल मार्च में पूरा हो चुका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम चुनावों के बाद कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलना था, लेकिन प्रक्रिया में देरी हो गई और चुनाव नहीं हो पाया। अब उम्मीद जातई जा रही है की जल्द ही दिल्ली कांग्रेस के नए अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

ये भी पढ़ें: आजादी के अमृतकाल में New Parliament Building का गवाह बनेगा 75 रुपए का सिक्का, जानें क्या हैं इसकी खासियतें ?

अध्यक्ष पद की रेस में कई दिग्गज मैदान में

सूत्रों ने दावा किया है कि नए अध्यक्ष पद के लिए उठ रहे चार नामों में बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित प्रबल दावेदार हैं। वहीं, देवेंद्र यादव उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी हैं। इसके अलावा कन्हैया कुमार JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं और सीपीआई छोड़ साल 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।

किसकी दावेदारी मजबूत ?

साल 2019 के लोकसभा चुनावों में लवली ने पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वे बीजेपी के सांसद गौतम गंभीर से चुनाव हार गए थे। संदीप दीक्षित ने दो बार (2004 और 2009) पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र जीता था। वहीं, 2012 से 2014 तक संसद के निचले सदन में कांग्रेस के मुख्य सचेतक भी रहे और देवेंद्र यादव 2008 से 2015 तक बादली से विधायक थे। सूत्रों का कहना है कि, इस रेस में सबसे आगे फिलहाल लवली का नाम चल रहा है.

इसे भी पढ़ेंः New Parliament Building: नए संसद भवन का एमपी कनेक्शन संयोग है या प्रयोग! जानें क्यों इन मंदिरों से हो रही तुलना?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

जून 3, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 3, 2026

Mamata Banerjee

जून 3, 2026

Etawah Viral Video

जून 3, 2026

Donald Trump

जून 3, 2026

Sarthak Sidhant

जून 3, 2026