---Advertisement---

Delhi News: दिल्ली में नहीं थम रही चाकूबाजी, अब बृजपुरी में युवक ने चाकू से किया हमला, एक की मौत, एक घायल

Delhi News: दिल्ली में चाकूबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैंं। अब बृजपुरी में युवक ने चाकू से हमला किया है। जिसके चलते एक युक की मौत हो गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 24, 2023 3:18 अपराह्न

Delhi News
Follow Us
---Advertisement---

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में चाकूबाजी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बीते कुछ समय से लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं। अब दिल्ली के बृजपुरी से सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां किसी बात को लेकर एक शख्स ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि, एक घायल बताया जा रहा है। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: सम्मान ऐसा की आप भी करेंगे गर्व, अमेरिकी सिंगर Mary Millben ने पहले गाया जन…गण…मन, फिर PM Modi के छुए पैर

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल

जानकारी के मुताबिक, ये घटना शुक्रवार (23 जून) रात उस समय पेश आई, जब बृजपुरी की गली नंबर 5 में रहने वाला राहुल अपने छोटे भाई सोनू के साथ बाहर आया हुआ था। रास्ते में दोनों की मोहम्मद जैद नाम के एक युवक के साथ बहस हो गई। तभी अचानक मोहम्मद जैद ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते राहुल की मौत हो गई। जबकि, उसका छोटा भाई सोनू घायल हो गया। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग पुलिस से सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद मोहम्मद जैद ने 20 वर्षीय राहुल के पेट में चाकू घोंप दिया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। इस झगड़े में छोटा भाई सोनू (उम्र 19 वर्ष) घायल हुआ है। जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इलाके में लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है। आरोपी मोहम्मद जैद अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

ये भी पढ़ें: PM Modi का अमेरिका दौरा खत्म, अंतिम दिन वाशिंगटन डीसी पहुंचे, भारतीय समुदाय से कहा- ‘आपसे मिलना स्वीट डिश खाने जैसा’

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

Anurag Dhanda

मई 30, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026

Anurag Dhanda

मई 29, 2026

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

कल का मौसम 28 May 2026

मई 27, 2026