---Advertisement---

MLA Gopal Kanda के ठिकानों पर ED की रेड, सुबह से जारी है छापेमारी, घर और ऑफिस में रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

MLA Gopal Kanda: गोपाल कांडा के आवास और MDLR कंपनी के दफ्तर पर ईडी ने रेड मारी है। अभी कुछ दिन पहले ही उन्हें गीतिका शर्मा सुसाइड केस में बरी किया गया था।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 9, 2023 1:54 अपराह्न

Gopal Kanda
Follow Us
---Advertisement---

MLA Gopal Kanda: हरियाणा के पूर्व मंत्री और हरियाणा लोकहित पार्टी (Haryana Lokhit Party) के विधायक गोपाल कांडा की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिनों की राहत के बाद अब उनके सामने एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। हाल में उन्हें बहुचर्चित गीतिका शर्मा सुसाइड केस से बरी किया गया था, लेकिन अब उनके सामने ED (Enforcement Directorate) ने अपना जाल बिछा दिया है।

गोपाल कांडा के कई ठिकानों पर ED की रेड

दरअसल, गोपाल कांडा के घर पर ED ने दबिश दी है। सुबह से ही कांडा के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी जारी है। ED की टीम कांडा के गुरुग्राम स्थित मकान और MDLR ऑफिस में रिकॉर्ड खंगाल रही है। बताया जा रहा है की टीम को उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली है। जिसके बाद रेड की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। कांडा के ठिकानों पर सुबह 6 बजे से ये रेड जारी है।

मंत्रीपद मिलने की भी लग रही हैं अटकलें

बताया जा रहा है की उन्हें हरियाणा सरकार में मंत्री पद दिया जा सकता है। दरअसल, कुछ दिनों पहले गीतिका शर्मा सुसाइड केस से बरी होने के बाद गोपाल कांडा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिलने पहुंचे थे। तभी से कयास लगाए जा रहे हैं की उन्हें मौजूदा BJP सरकार में मंत्री बनाया जा सकता है।

बता दें कि कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) के मुखिया हैं और उन्होंने BJP-JJP गठबंधन की सरकार को बाहर से समर्थन दे रखा है। वहीं, उनके भाई गोविंद कांडा पहले से ही भाजपा के नेता हैं, जो BJP से चुनाव भी लड़ चुके हैं। फिलहाल, ED की इस कार्रवाई पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 18 October 2026

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 17, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 17, 2026