---Advertisement---

Delhi Liquor Scam में ED ने की बड़ी कार्रवाई, आंध्र की YSR पार्टी के सांसद का बेटा गिरफ्तार

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मांगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे मांगुटा राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ED का शुरू से कहना है कि इस कथित घोटाले के तार दिल्ली से आंध्र प्रदेश तक ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 11, 2023 5:49 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 11, 2023 6:56 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Delhi Liquor Scam: दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मांगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के बेटे मांगुटा राघव रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में ED का शुरू से कहना है कि इस कथित घोटाले के तार दिल्ली से आंध्र प्रदेश तक जुड़े हैं और काफी दिनों से वह राघव रेड्डी से पूछताछ कर रही थी। ED का कहना है राघव जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे इसलिए उनकी गिरफ्तारी जरुरी हो गई थी।

आंध्र की राजनीति में भी मची हलचल

पिछले काफी समय से दिल्ली के कथित शराब घोटाले में मांगुटा राघव रेड्डी का नाम जांच में आ रहा था। राघव रेड्डी से पिछले साल भी सीबीआई ने लंबी पूछताछ की थी। जांच में उन पर आरोप लगा था कि दिल्ली की नई आवकारी नीति तैयार करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। कई सारे अनुचित आर्थिक लाभ लेने के आरोप लगे थे। इन सारे आरोपों और जांच के नतीजों की दिशा रेड्डी की ओर जाते देख शनिवार को जब राघव रेड्डी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया तो आंध्र के राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई। इस संबंध में राघव रेड्डी के पिता और प्रकाशम जिले के ओंगुलु से YSR कांग्रेस से सांसद मांगुटा श्रीनिवासुलु रेड्डी का साफ कहना है कि उनका इस केस से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़ेंः अरबी अकादमी का उद्घाटन कर बोले PM Modi – ‘आपके लिए न मैं पीएम हूं और न ही सीएम, परिवार का एक सदस्य हूं

तेलंगाना सरकार भी आरोपों के घेरे में

दिल्ली शराब घोटाले की आंच तेलंगाना सरकार पर भी आ रही है। जांच एजेंसियों ने जब इस ओर केसीआर सरकार की भूमिका को लेकर इशारा किया तो केसीआर सरकार की तरफ से इस मसले पर जबाव देते हुए कहा गया कि जब भी राज्यों में चुनाव का दौर शुरू होता है तब भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों को लेकर साजिश रचना शुरु कर देती है। जब दिल्ली की आबकारी नीति को लेकर जिस होटल में बैठक चल रही थी, उस बैठक में केसीआर सरकार के कई लोग शामिल थे।

ये भी पढ़ेंः Biden के आदेश पर USA ने मार गिराया अलास्का के आकाश में उड़ रहा रहस्यमयी ऑब्जेक्ट, जानें क्या है पूरा मामला

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026