---Advertisement---

Farmer Protest: 14000 से अधिक किसान दिल्ली कूच करने को तैयार! दिल्ली में अलर्ट जारी, जानें पूरी खबर

Farmer Protest: किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद किसान नेताओं ने 21 फरवरी यानि आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। वहीं माना जा रहा है कि भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच कर सकते है। सरकार ने एमएसपी पर अपना प्रस्ताव किसानों के सामने रखा था, लेकिन ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2024 12:34 अपराह्न

Farmer Protest
Follow Us
---Advertisement---

Farmer Protest: किसानों और सरकार के बीच चौथे दौर की बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद किसान नेताओं ने 21 फरवरी यानि आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। वहीं माना जा रहा है कि भारी संख्या में किसान दिल्ली कूच कर सकते है। सरकार ने एमएसपी पर अपना प्रस्ताव किसानों के सामने रखा था, लेकिन किसान नेताओं की तरफ से इसे ठुकरा दिया गया। आपको बता दें कि हरियाणा सरकार की तरफ से Farmer Protest को देखते हुए 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। इसके साथ ही दिल्ली पुलिस ने भी अपनी कमर कस ली है।

14000 से अधिक किसान बॉर्डर पर मौजूद

Farmer Protest
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

गौरतलब है कि एमएसपी गारंटी पर केंद्र के साथ बातचीत विफल होने के बाद, किसान आज पंजाब-हरियाणा सीमा से अपना ‘दिल्ली चलो’ विरोध मार्च फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। Farmer Protest को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने पंजाब के समकक्षों से पुलिस बैरिकेड्स को हटाने के लिए प्रदर्शनकारियों द्वारा लाए गए उपकरणों को जब्त करने का आग्रह किया है। 1200 ट्रैक्टर ट्रॉली, 300 कार और 10 मिनी बसों के साथ लगभग 14000 किसान सीमा पर एकत्र हुए हैं। खबर के मुताबिक शंभू बॉर्डर पर किसानों और पुलिस के बीच झड़प देखी गई। पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले दागे गए।

Farmer Protest के बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने क्या कहा?

आपको बता दें कि मीडिया से बात करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि “हमने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की। हमने बैठकों में भाग लिया, हर बिंदु पर चर्चा हुई और अब फैसला केंद्र सरकार को लेना है। हम शांतिपूर्ण रहेंग। प्रधानमंत्री को आगे आना चाहिए और हमारी मांगों को स्वीकार करना चाहिए। 1.5 – 2 लाख करोड़ रूपये कोई बड़ी रकम नहीं है। हमें इन बाधाओं को हटाने और दिल्ली की ओर मार्च करने की अनुमति दी जानी चाहिए।”

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026