---Advertisement---

Fruits Price Hike: सब्जी और मसालों के बाद अब फलों के दामों में लगी आग, जानें कितने फीसदी का आया उछाल 

Fruits Price Hike: महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में देखा जाए तो पिछले एक महीने से सब्जियों में टमाटर खुदरा बाजार में सोने के भाव बिक रहे हैं। इसके बाद खबर आई की देश में सब्जियों के बाद मसालों और फिर सभी प्रकार की दालों की दरों में बढ़ोतरी ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 10, 2023 11:36 पूर्वाह्न

Fruits Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Fruits Price Hike: महंगाई ने देश की जनता की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में देखा जाए तो पिछले एक महीने से सब्जियों में टमाटर खुदरा बाजार में सोने के भाव बिक रहे हैं। इसके बाद खबर आई की देश में सब्जियों के बाद मसालों और फिर सभी प्रकार की दालों की दरों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में देखा जाए तो महंगाई की मार सीधे तौर पर देश की आम जनता को सहना पड़ रहा है। लोगों को खाने-पीने से संबंधित खरीदारी को लेकर अब जेब ढ़ीली करनी पड़ रही है। बहरहाल अब खबर फलों को लेकर है। बताया जा रहा है,अब फलों की कीमतों में काफी उछाल देखने को मिल सकता है। 

फलों के दामों में इतने फ़ीसदी की हो सकती है बढ़ोतरी 

बता दें कि वित्त वर्ष 2023 में लगभग सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों में बढ़ोतरी देखी गई है। ऐसे में इस वर्ष फलों की महंगाई दर 0.3 परसेंट रहा था। वहीं बात करें जून महीने की तो इस दौरान फलों की महंगाई दर 1.3 फ़ीसदी थी। 

बता दें कि फलों में सेब, संतरा, केला, अमरूद इत्यादि प्रकार के फलों की दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं बात करें ड्राई फ्रूट्स की तो इसमें भी इजाफा हुआ है।   

फलों के महंगाई के पीछे का कारण

देश में लगभग हर प्रकार की खाने-पीने वाले चीजों की दरों में बढ़ोतरी हुई है। देखा जाए तो सब्जी, मसाले, दाल इत्यादि ऑलरेडी महंगे हो चुके हैं। ऐसे में अब फलों की बढ़ते दरों को देखते हुए इकोनॉमिक्स टाइम्स की खबर की मानें तो इस मामले पर एक्सस्पर्ट का कहना है, कि फलों और सब्जियों के रेट बढ़ने से सीधे तौर पर खाद्यसामग्री की दरों में बढ़ोतरी होगी। 

एक्सपर्ट का मानना है, कि इस साल मानसून देरी से आया, साथ ही भारी बारिश ने देश के किसानों की फसलों को काफी हद तक नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में फलों के दामों में 0.4 से 0.5 फ़ीसदी तक की उछाल देखि जा सकती है। एक अनुमान के मुताबिक दिसंबर 2023 तक फलों के दामों में 5 फ़ीसदी तक ीाजफ़ा देखने को मिल सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026