---Advertisement---

Ghaziabad News: नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद के बीच होगा मेट्रो का विस्तार, जानिए किनको होगा फायदा

Ghaziabad News नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद के बीच होगा मेट्रो का विस्तार रैपिड रेल के साथ जोड़ा जाएगा

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: दिसम्बर 20, 2023 4:12 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: डीएमआरसी(DMRC) ने नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से ब्लू लाइन के विस्तार के लिए एक नए संशोधित योजना प्रस्तुत की है। आपको बता दें कि इसका आखिरी स्टेशन साहिबाबाद होगा। नए संशोधित योजना के तहत साहिबाबाद स्टेशन के साथ ही रैपिड रेल स्टेशन को जोड़ने की सिफारिश की गई है। डीएमआरसी के मुताबिक साहिबाबाद मेट्रों स्टेशन के साथ मौजूदा साहिबाबाद रैपिड रेल को जोड़ने की सिफारिश की गई है। डीएमआरसी ने ब्लू लाइन के बिस्तार के लिए अपनी पहली रिपोर्ट 2018 में पेश की थी। इसके बाद से रिपोर्ट में कई बार बदलाव किए गए।

नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद के बीच होगा विस्तार

आपको बता दें कि डीएमआरसी ने नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी ब्लू लाइन के विस्तार के लिए एक नए संशोधित योजना प्रस्तुत की है। जिसके तहत नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद मेट्रों स्टेशन तक इसका विस्तार किया जाएगा। वहीं इसके बीच कुल 5 स्टेशन होंगे।

5 स्टेशनों के बीच चलेगी मेट्रो ट्रेन

चलिए आपको बताते है कि वह कौन से स्टेशन होंगे। पहला स्टेशन वैभव खंड, डीपीएस इंदिरापुरम, शक्ति खंड, इंदिरापुरम और वसुंधरा तक इसका निर्माण किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 5.2 किलोमीटर की होगी। खबरों के मुताबिक दोनों स्टेशनों के बीच लिंक रोड़ के दोनों और एक फुट ओवरब्रिज के साथ जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को आसानी होगी एक से दूसरे स्टेशन तक जाने के लिए, साथ ही यात्रियों को स्टेशन के बाहर जाने की जरूरत नही होगी। माना जा रहा है कि इसके बनने के बाद अगर कोई रैपिड रेल से सफर करना चाहता है तो उसके लिए आसानी होगी। गौरतलब है कि डीएमआरसी(DMRC) ने नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से ब्लू लाइन विस्तार के लिए एक नए संशोधित योजना प्रस्तुत की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026