---Advertisement---

Ghaziabad News: खौफनाक! गाजियाबाद में नशे के शक में सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Ghaziabad News 27 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को दो बाइक सवार लोगों ने कथित तौर पर पीट पीटकर मार डाला।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 14, 2024 2:26 अपराह्न | Updated: जनवरी 14, 2024 4:47 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: 27 वर्षीय सुरक्षा गार्ड को दो बाइक सवार लोगों ने कथित तौर पर पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी। आपको बता दें कि यह घटना गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र के मातृका विहार का है। पीड़ित की पहचान सुनिल के रूप में की गई है। दरअसल पीड़ित शुक्रवार ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहा था। खबरों के मुताबिक सुरक्षा गार्ड को दो बाइक सवार लोगों ने कथित तौर पर पीट पीटकर मार डाला। जिन्होंने उसपर नशे में होने और उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था।

क्या है पूरा मामला

दरअसल पीड़ित शुक्रवार ड्यूटी खत्म होने के बाद अपने घर लौट रहा था। वहीं बाइक सवार दो व्यक्तियों ने उसपर कथित तौर पर हमला कर दिया। पीड़ित का सिर एक खंभे से टकरा गया। जिससे वह बेहोश हो गया और जमीन पर गिर गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। बेहोश सुरक्षा गार्ड को घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं इसके बाद से परिवार की तरफ से आरोपियों को गिरफ्तार करने की  मांग की जा रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया

खोड़ा पुलिस स्टेशन जिसके अधिकार क्षेत्र में यह हमला हुआ था। पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। फिलहाल पुलिस उन दो आरोपी की पहचान करने और उनका पता लगाने की प्रक्रिया में हैं, जिन्हें इस घातक हमले के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जुलाई 16, 2026

Rain Alert 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

कल का मौसम 17 July 2026

जुलाई 16, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 16, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 16, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 16, 2026