---Advertisement---

Haryana News: 17 अक्टूबर से होगा ‘सैनी 2.0’ का आगाज, BJP ने Dussehra के अवसर पर राज्य वासियों को दी अहम जानकारी

Haryana News: देश के विभिन्न हिस्सों में आज विजयादशमी यानी दशहरा पर्व की धूम है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को बधाई-शुभकामना दे रहे हैं और अपने-अपने तौर-तरीकों से असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माने जाने वाले दशहरा (Dussehra 2024) पर्व को मना रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अक्टूबर 12, 2024 2:12 अपराह्न

Haryana News
Follow Us
---Advertisement---

Haryana News: देश के विभिन्न हिस्सों में आज विजयादशमी (Vijayadashami) यानी दशहरा पर्व की धूम है। इस दौरान लोग एक-दूसरे को बधाई-शुभकामना दे रहे हैं और अपने-अपने तौर-तरीकों से असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक माने जाने वाले दशहरा (Dussehra 2024) पर्व को मना रहे हैं। दशहरा पर्व के दिन ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणावासियों के लिए बड़ी खबर दे दी है।

दरअसल विधानसभा चुनाव के नतीजों (Haryana Election Results 2024) के ऐलान के बाद मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण (Haryana CM Oath Ceremony) को लेकर खूब चर्चा हो रही थी। हालाकि अब इस चर्चा को विराम मिल गया है और ये स्पष्ट हो चुका है कि नायब सिंह सैनी एक बार फिर हरियाणा (Haryana News) की कमान संभालेंगे। आगामी 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे जिसके बाद ‘सैनी 2.0’ का आगाज आधिकारिक रूप से हो सकेगा।

17 अक्टूबर को होगा मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कार्यक्रम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का ऐलान होने के बाद स्पष्ट हो गया कि भाजपा (BJP) अपने दम पर सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री पद के लिए थोड़ी रस्सा-कस्सी जरूर करनी पड़ी। हालाकि अब यहां भी मामला साफ हो गया है और ये स्पष्ट है कि नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को जारी रखेंगे।

BJP की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर को नायब सिंह सैनी एक बार फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री का ये शपथ ग्रहण कार्यक्रम पंचकूला में आयोजित किया जाएगा। ऐसे में दशहरा पर्व (Dussehra 2024) के दिन हुआ ये खास ऐलान राज्य वासियों और सैनी समर्थकों के लिए एक बड़े तोहफे के समान है।

BJP ने प्रचंड बहुमत के साथ की वापसी

हरियाणा की सत्ता में पिछले 10 वर्षों से काबिज बीजेपी के लिए वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव जीतना आसान नहीं था। पार्टी के सामने एंटी इन्कंबेसी, आंतरिक कलह, बागी उम्मीदवार समेत अन्य कई चुनौतियां थीं। हालाकि बीजेपी (BJP) ने कुशल रणनीति और सटीक सीमकरण के साथ चुनाव में हिस्सा लिया और प्रचंड बहुमत के साथ इतिहास बनाते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की। बीजेपी को इस विधानसभा चुनाव में 48 सीटें मिलीं जबकि 3 निर्दलियों ने भी उन्हें समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में एक बार फिर अगले 5 वर्षों तक राज्य में पार्टी अपनी सरकार चलाएगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026