---Advertisement---

पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट, फिर UPSC में बिखेरा जलवा… पिता के सहयोग ने दिलाई सफलता, जानें यूपीएससी टॉपर Harshita Goyal के संघर्ष की कहानी

Harshita Goyal: चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में पहले से ही एक सफल करियर होने के बावजूद, हर्षिता गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चुना। यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2024 में रैंक 2 पाने वाली टॉपर हर्षिता गोयल का जन्म हरियाणा में हुआ था। उनका पालन-पोषण गुजरात के वडोदरा में हुआ।

Avatar of Rupesh Ranjan

By: Rupesh Ranjan

Published: अप्रैल 22, 2025 9:13 अपराह्न | Updated: अप्रैल 23, 2025 9:18 पूर्वाह्न

UPSC CSE 2024 Result Topper Harshita Goyal
Follow Us
---Advertisement---

Harshita Goyal: जब दिल से मेहनत की जाती है तो सफलता आपके कदम चूमती है। चाहे आप किसी भी क्षेत्र की बात करें, सफलता के शिखर पर मेहनत करने वाले ही नजर आते हैं। अगर हम कुछ और कहें तो वो झूठ है। क्योंकि सच्ची लगन के बिना सफलता की नींव नहीं रखी जा सकती। इसका जीता जागता सबूत 22 अप्रैल 2025 को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जारी यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम में देश की बेटियों को टॉपर्स की लिस्ट में सबसे ऊपर देखकर समझा जा सकता है।

आपको जानकर खुशी होगी कि यूपीएससी रिजल्ट 2024 में बेटियों ने रैंक 1 और रैंक 2 पर कब्जा जमाया है। यूपीएससी सीएसई रिजल्ट 2024 में शक्ति दुबे ने पहली रैंक हासिल की है, जबकि Harshita Goyal दूसरे स्थान पर रही हैं। आइए जानते हैं यूपीएससी सिविल सेवा रिजल्ट 2024 में रैंक 2 पाने वाली हर्षिता गोयल के बारे में।

कौन हैं UPSC की दूसरी टॉपर हर्षिता गोयल?

चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में पहले से ही एक सफल करियर होने के बावजूद, हर्षिता गोयल ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चुना। यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2024 में रैंक 2 पाने वाली टॉपर हर्षिता गोयल का जन्म हरियाणा में हुआ था। उनका पालन-पोषण गुजरात के वडोदरा में हुआ। उन्होंने UPSC परीक्षा के मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए टेस्ट सीरीज का सहारा लिया।

बता दें कि उन्होंने इंटरव्यू की तैयारी के लिए उन्होंने कई क्लास भी अटेंड कीं। हालांकि, उन्होंने सेल्फ स्टडी और ग्रुप डिस्कशन को भी अपनी तैयारी का अहम हिस्सा बनाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हर्षिता ने ‘राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध’ को अपने वैकल्पिक विषय के रूप में चुना और पूरी लगन से परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। जिसका नतीजा आज दुनिया के सामने है। यह सुनकर हर कोई गर्व महसूस कर रहा है।

सफलता पर Harshita Goyal ने कही ये बातें

यूपीएससी सिविल सेवा परिणाम 2024 में रैंक 2 प्राप्त करने वाली टॉपर हर्षिता गोयल के बारे में आज दुनिया जानने को उत्सुक है। चाहे वे किसी भी वर्ग या क्षेत्र से ताल्लुक रखते हों, चार्टर्ड अकाउंटेंट से यूपीएससी टॉपर बनने तक हर्षिता गोयल की संघर्ष की कहानी जानने को हर कोई उत्सुक है। अपनी सफलता पर मीडिया से बात करते हुए Harshita Goyal ने जो बातें कही हैं, वो सभी को जाननी चाहिए।

सफलता की स्क्रिप्ट पर हर्षिता गोयल का कहना है कि वह अपने परिवार से पहली महिला हैं जो सिविल सेवक बनने जा रही हैं। यहां तक ​पहुंचने के लिए उन्हें अपने परिवार से काफी सपोर्ट मिला। वह कहती हैं कि इस कठिन सफर में उन्हें शीर्ष पर पहुंचाने में उनके पिता की बड़ी भूमिका रही है। आगे वह जो बताती हैं, उसे जानकर हर पढ़ने वाले पाठक की आंखें भर आएंगी। भावुक होकर UPSC CSE 2024 Result Topper Harshita कहती हैं कि इस समय उनकी मां उनके साथ नहीं हैं, लेकिन उनके पिता ने न सिर्फ उनका साथ दिया, बल्कि परिवार, छोटे भाई और दादा-दादी की देखभाल करते हुए हमारी पढ़ाई में भी पूरी लगन से मदद की।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack: पहलगाम हमले पर चश्मदीदों की सबसे खौफनाक गवाही! ‘मुस्लिम नहीं है, गोली मार दो…’ क्या वाकई आतंकियों ने नाम पूछकर किया हमला?

Avatar of Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan

Rupesh Ranjan is an Indian journalist. These days he is working as a Independent journalist. He has worked as a sub-editor in News Nation. Apart from this, he has experience of working in many national news channels.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026