---Advertisement---

दुनिया के 5 सबसे दर्दनाक भगदड़ के मामले में इस नंबर पर है Hathras Tragedy, यहां जानिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

Hathras Tragedy: भगदड़ के मामले में एक बार फिर इंडिया का नाम टॉप 5 में, आईए जानते हैं इस लिस्ट में कौन है टॉप और कैसे भारत दूसरी बार पहुंचा टॉप 5 में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 3, 2024 7:25 अपराह्न

Hathras Tragedy
Follow Us
---Advertisement---

Hathras Tragedy: यूपी के हाथरस में बीते दिन सत्संग के दौरान भगदड़ मची और इसकी वजह से चारों तरफ सनसनी है। लोगों ने अपनी जान गंवा दी है लेकिन क्या आपको पता है कि भारत में यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की भगदड़ की घटना सामने आई हो। यही वजह है कि अब दुनिया के टॉप 5 भगदड़ की घटना में भारत का नाम फिर शुमार हुआ। जी हां, चौथे और पांचवें नंबर पर भारत में भगदड़ की घटना दुनिया भर में चर्चा में है। जहां सैकड़ो लोगों ने अपनी जान गंवाई है। आइए जानते हैं टॉप 5 ऐसी दुर्घटना जिसने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

मक्का

दुनिया की टॉप भगदड़ के मामलों की बात करें तो इसमें मक्का का नाम टॉप पर है। 24 सितंबर 2015 को हज यात्रा के दौरान मक्का के पास मीना में भगदड़ मचने से करीब 2300 लोगों की मौत हुई थी और यह हज के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है।

साउथ कोरिया

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ कोरिया का नाम है जहां 29-30 अक्टूबर 2022 की रात को सीहोर में भगदड़ मच गई। यहां करीब 159 लोगों ने अपनी जान गंवाई और कई लोग घायल भी हुए। संकड़ी गलियों में हेलोवीन की रात को आज भी लोग नहीं भूल पा रहे हैं।

इंडोनेशिया

इस लिस्ट में इंडोनेशिया का नाम भी है जो तीसरे नंबर पर है। घटना 1 अक्टूबर 2022 का है जहां एक फुटबॉल स्टेडियम में भगदड़ मचने से 135 लोगों की मौत हुई।

भारत (हाथरस)

2 जुलाई 2024 वह दिन जहां यूपी के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ से करीब 121 लोगों की मौत बताई जा रही है। यहां सैकड़ो लोग घायल हो गए। इस बात का आरोप लगाया जा रहा है कि हॉल छोटा और गेट पतला होने के बावजूद ज्यादा लोगों को सत्संग में शामिल किया गया जिस वजह से इस तरह की घटना हुई है। हाथरस इस मामले में दुनिया के चौथे नंबर पर शुमार हो चुका है।

भारत (मध्य प्रदेश)

आपको यह जानकारी होगी लेकिन इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भी इंडिया का नाम ही शुमार है। जी हां 13 अक्टूबर 2013 को मध्य प्रदेश के दतिया जिले में एक मंदिर के पास एक धार्मिक उत्सव के दौरान भगदड़ मच गई जिसमें 115 लोग मारे गए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

AIMS Mohali

मार्च 31, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 31, 2026

Bihar Politics

मार्च 31, 2026

Noida International Airport

मार्च 31, 2026

Shehbaz Sharif-Asim Munir

मार्च 31, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 31, 2026