---Advertisement---

Independence Day 2023: प्रधानमंत्री लाल किले पर ही तिरंगा झंडा क्यों फहराते हैं, जानें स्वतंत्रता दिवस का इतिहास और महत्व  

Independence Day 2023: समूचा भारत स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ और 77 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाने जा रहा है। ऐसे में लाल किले से लेकर सभी राज्य की सरकारें अपनी-अपनी तरीके से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेलिब्रेट करने वाली हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ ‘हर घर ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 14, 2023 4:03 अपराह्न | Updated: अगस्त 14, 2023 6:11 अपराह्न

Independence Day 2023
Follow Us
---Advertisement---

Independence Day 2023: समूचा भारत स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ और 77 वां स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाने जा रहा है। ऐसे में लाल किले से लेकर सभी राज्य की सरकारें अपनी-अपनी तरीके से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेलिब्रेट करने वाली हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक तरफ ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का शुभारंभ कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पर 76 नए मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन आज कर दिया है।

हर भारतवासी आज आजाद है। उसे देश में हर जगह घूमने, खाने पीने से लेकर पहनने की आजादी मिली हुई है। ऐसे में लगभग हर भारतवासी इस बात को बहुत अच्छे से जनता है, कि ये आजादी हमें कठिन तपस्या (सब्र), लड़ाई और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों की वजह से मिली है। ऐसे में उनकी बलिदानी को याद करते हुए और देश आजाद होने के नाते हम सब 15 अगस्त बड़े ही धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मानते हैं।    

लाल किला से ही तिरंगा झंडा क्यों फहराते हैं देश के प्रधानमंत्री 

अब तक आपने स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है। इसके पीछे का कारण तो जान लिया, लेकिन बड़ा सवाल है, कि भारत देश के सभी प्रधानमंत्री ने लाल किले से ही राष्ट्रीय तिरंगा झंडा अब तक क्यों फहराते आए हैं? चलिए इस बात की भी जानकारी हम आपको दे देते हैं-

दरअसल स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने सर्वप्रथम 15 अगस्त 1947 को दिल्ली स्थित लाल किला में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तब से लेकर अब तक यह प्रथा चली आ रही है। इस दिन देश के वर्तमान प्रधानमंत्री सबसे पहले राष्ट्रीय झंडा ‘तिरंगा’ को फहराते हैं। इसके बाद लाल किले  मंच से पूरे देश को संबोधित भी करते हैं। इस दौरान स्कूल के बच्चे, मुख्य अतिथि  विशिष्ट अतिथि लाल किले के बिल्कुल सामने बैठे होते हैं। 

अंग्रेजों से मिली थी आजादी

बता दें कि भारत 15 अगस्त को 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। ऐसे में देखा जाए भारत 15 अगस्त 1947 को आधिकारिक तौर पर आजाद हुआ था। देखा जाए तो 1757 की प्लासी युद्ध में अंग्रेजों की ईस्ट इण्डिया कंपनी ने भारत पर कब्ज़ा कर लिया था। ऐसे में उन्होंने वर्ष 1947 तक ब्रिटिश रूल के तहत भारत पर राज किया। लेकिन भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों और बहादुरी के बदौलत यह देश आखिरकार आजाद हो गया। जिसके उपलक्ष्य में हम हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मानते हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026