---Advertisement---

INDIA bloc Rally को लेकर सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं करेगी दिल्ली पुलिस, इन शर्तों के साथ ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलेगा विपक्ष

INDIA bloc Rally: कांग्रेस सहित विपक्षी गठबंधन 1 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर काफी तैयारी में है तो वहीं इस सबके बीच दिल्ली पुलिस में उन पर नियमों की बरसात दी है। जानिए क्या है पूरी डिटेल्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 28, 2026 10:49 पूर्वाह्न

INDIA bloc Rally
Follow Us
---Advertisement---

INDIA bloc Rally: मुख्य चुनाव आयुक्त और मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन एक बार फिर विरोध प्रदर्शन के लिए उतर रहे। जहां 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली करने की मंजूरी पुलिस से मिल गई है लेकिन इस सबके बीच कई नियम और शर्तें भी लागू है। ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अडिग इंडिया गठबंधन की यह रैली काफी बड़ी हो रही है और कहा जा रहा है कि इसमें 10 लाख प्रदर्शनकारियों के इकट्ठे होने का दावा किया गया है। जानिए इस रैली को लेकर कहां अलर्ट और नियम जारी किए गए हैं।

इस तरह हर कदम पर पुलिस रखेगी INDIA bloc Rally पर नजर

दिल्ली पुलिस की तरफ से इंडिया ब्लॉक रैली को लेकर कई सख्त निर्देश नियम जारी किए गए हैं जहां कहा गया है कि रामलीला मैदान में जगह-जगह पर कैमरे और कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे जहां से पूरी तरह से निगरानी रखा जाएगा। इसके साथ ही बताया गया है कि पीने के पानी महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग बाथरूम के साथ-साथ वॉलिंटियर्स के पास आईडी होना अनिवार्य है। शाम 5 के बाद कोई भी रैली का आयोजन नहीं किया जाएगा और मैदान में किसी को रोकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस की तरफ से आयोजकों को दिया गया सख्त निर्देश

जहां इंडिया ब्लॉक रैली को लेकर विपक्ष की तरफ से 20000 गाड़ियों के पहुंचने का दावा किया गया वहीं पुलिस की तरफ से बताया गया है कि रात को कोई भी प्रदर्शनकारी नहीं रुक सकते हैं। बस, कार और अन्य वाहन केवल पुलिस द्वारा पार्किंग में ही रखी जा सकती है। इसके अलावा आयोजकों को शांति बनाकर रखने की बात कही है। कोई भी जुलूस या मार्च को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रैली को लेकर इंडिया गठबंधन की तैयारी

बता दें कि 1 नवंबर को आयोजित होने वाले इंडिया ब्लॉक रैली को लेकर कांग्रेस के साथ-साथ सभी नेताओं ने पुरजोर तैयारी कर ली है जिसमें कांग्रेस के साथ-साथ कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के जमावड़े की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इसका क्या परिणाम निकलता है यह देखना दिलचस्प होने वाला है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Cyclone Arnab

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026