---Advertisement---

क्या बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रख भारत के खिलाफ साजिश रच रहा Pakistan? पड़ोसी मुल्क का हैरान करने वाला दावा; अब गलती की तो…

पड़ोसी मुल्क और भारत के बीच तल्खियों का दौर अभी जारी है। खबर है कि India Pakistan Conflict के इस दौर में पड़ोसी मुल्क अपने तथाकथित भाई बांग्लादेश की शरण में पहुंचा है। बड़ा सवाल है कि क्या पाकिस्तान ऑपरेशन सिंदूर में बुरी तरह से पिटने के बाद बांग्लादेश के कंधों पर बंदूक रख भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 4, 2025 6:45 अपराह्न

India Pakistan Conflict
Follow Us
---Advertisement---

India Pakistan Conflict: कई बार करारी हार खाने के बाद भी पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज आने का नाम नहीं ले रहा। दावा किया जा रहा है कि अब पाकिस्तान अपने तथाकथित भाई Bangladesh की शरण में पहुंचा है। इंडिया पाकिस्तान कॉन्फ्लिक्ट के इस दौर में पड़ोसी मुल्क किसी भी हद तक गिर सकता है। यही वजह है कि सवाल उठ रहे हैं क्या Pakistan अब बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रख भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है? India Pakistan Conflict के इस दौर में इस दावे के पीछ पाकिस्तानी रणनीतिक मंच की एक ट्विट है। इस ट्विट में सांकेतिक रूप से भारत को चेतावनी सी दी गई है। हालांकि, पाकिस्तान अभी ये भूल रहा है कि ऑपरेशन सिंदूर खत्म नहीं हुआ है। यदि अबकी बार आतंक के आकाओं ने कोई गलती की, तो इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ेगा।

India Pakistan Conflict के बीच क्या बांग्लादेश के कंधे पर बंदूक रख साजिश रच रहा पड़ोसी मुल्क?

ये बड़ा सवाल है जिसका पुख्ता जवाब भविष्य के गर्भ में है। हालांकि, एक ट्विट सामने आई है जिसने कई नए चर्चाओं को जन्म दे दिया है। पाकिस्तान स्ट्रैटजिक फोरम के एक्स हैंडल से लिखा गया है कि “भारत को इस बात का कोई अंदाजा नहीं है कि बांग्लादेश-भारत सीमा पर पक रही यह चीज क्या असर डालेगी।” इंडिया पाकिस्तान कॉन्फ्लिक्ट के बीच आई ये ट्विट कई आशंकाओं की ओर इशारा करती है। कहीं पाकिस्तान, बांग्लादेश के साथ मिलकर सीमा पर कोई साजिश तो नहीं रच रहा? कट्टरपंथी Muhammad Yunus ने कहीं पीएम शहबाज शरीफ के साथ मिलकर कोई नई रणनीति तो नहीं बना ली? ये तमाम सवाल हैं जिनके जवाब अभी ढूंढ़ने हैं।

हालांकि, इन सबके बीच हमारी सेना India Pakistan Conflict के इस दौर में पूरी तरह से सजग है। BSF लगातार भारत-बांग्लादेश की सीमा पर गश्त कर रही है और घुसपैठियों को रोका जा रहा है। इससे इतर तमाम अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि देश की अखंडता पर दुश्मनों का बुरा साया ना पड़ सके।

अगर अब हुई गलती, तो पाकिस्तान को चुकानी पड़ेगी भारी कीमत

यूं तो जिस पाकिस्तानी रणनीतिक मंच से ट्विट साझा किया गया था, उसे एक्स ने सस्पेंड कर दिया है। भारतीय पत्रकार स्मिता प्रकाश ने ट्विट को कोट करते हुए जाहिलों को जवाब भी दिया है। लेकिन इन सबसे इतर India Pakistan Conflict के इस दौर में एक बात स्पष्ट है कि यदि अबकी बार पड़ोसी मुल्क कोई गलती कर बैठा, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत की ओर से पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य कई कद्दावर नेता इस बात का जिक्र कर चुके हैं। सबको पता है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में यदि पड़ोसी मुल्क ने गलती से भी कोई चूक कर दी, तो उन्हें बदले में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026