---Advertisement---

केरल, गुजरात ही नहीं, भारत के इन तटीय राज्यों में सुरक्षा देते हैं Indian Cost Guard! जानें कैसे समुद्री तस्करी पर लगाते हैं लगाम?

Indian Cost Guard Day 2025: समुद्री भू-भाग से घिरे भारतवर्ष की सुरक्षा में तटरक्षक बलों की भूमिका भी अहम है। इंडियन कोस्ट गॉर्ड की अहमियत को देखते हुए ही उनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को इंडियन कोस्ट गॉर्ड डे मनाया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: फ़रवरी 1, 2025 2:51 अपराह्न

Indian Cost Guard Day 2025
Follow Us
---Advertisement---

Indian Cost Guard Day 2025: समुद्री भू-भाग से घिरे भारतवर्ष की सुरक्षा में तटरक्षक बलों की भूमिका भी अहम है। इंडियन कोस्ट गॉर्ड की अहमियत को देखते हुए ही उनके सम्मान में प्रत्येक वर्ष 1 फरवरी को इंडियन कोस्ट गॉर्ड डे मनाया जाता है। तटरक्षक बल समुद्री तस्करी व मानव तस्करी पर रोकथाम लगाते हुए देश की सुरक्षा करते हैं। भारत में समुद्र तट से सीमा सांझा करने वाले गोवा, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों की सुरक्षा में तटरक्षक बल लगातार सक्रिय हैं। Indian Cost Guard Day 2025 के अवसर पर हम आपको इसी कड़ी में तटरक्षक बल की भूमिका के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Indian Cost Guard Day 2025 भारत के कई तटीय राज्यों में सुरक्षा देते हैं तटरक्षक बल

भारतीय तटरक्षक बल देश के आधा दर्जन से ज्यादा राज्यों में सुरक्षा देने का काम करती है। इसमें पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य का नाम शामिल है। समुद्री तट से सीमा सांझा करने वाले इन राज्यों में तटरक्षक बल लगातार निगरानी करता रहता है। समुद्री सीमा के भीतर होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर इनकी पैनी नजर रहती है। Indian Cost Guard Day 2025 पर भी तटरक्षक बल के जवान समुद्री सीमाओं में अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। PM Modi, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह के अलावा कई मुख्यमंत्रियों व विपक्ष के नेताओं ने तटरक्षक बलों को आज इंडियन कोस्ट गॉर्ड डे 2025 पर शुभकामना दिया है।

समुद्री तस्करी पर लगाम लगाते हैं इंडियन कोस्ट गॉर्ड

तस्करी जैसे अवैध करतूत को समुद्री रास्तों से अंजाम देने वालों से कोस्ट गॉर्ड सख्ती से निपटने का काम करते हैं। भारतीय तटों की सुरक्षा कर तटरक्षक बल के जवान समुद्र में अवैध गतिविधियों को रोकने और तटों की सुरक्षा तय करने का काम करते है। इसके अलावा देश के समुद्री सीमा में अवैध घुसपैठियों का आना, मानव तस्करी, मछली तस्करी जैसे तमाम अवैध कार्यों पर तटरक्षक बल लगाम लगाते हैं। यही वजह है कि आज देश के समुद्री तट पर स्थित राज्य सुरक्षित हैं और लगातार विकास के नए अध्याय लिख रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026