---Advertisement---

Indian Navy का ध्रुव हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, क्रू मेंबर्स ने ऐसे बचाई जान

बुधवार को सेना के एक हेलीकॉप्टर अचानक से दुर्घटना का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में फिलहाल किसी भी क्रू मेंबर्स को चोट नहीं आई।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 8, 2023 7:02 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Indian Navy: भारतीय नौसेना का हेलीकॉप्टर होली के त्योहार के दिन ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि यह दुर्घटना मुंबई के समुद्रीय तट दूर अरब सागर के पास हुई है। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी भी क्रू मेंबर्स के चोटिल होने की खबर नहीं हैं। आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी दुर्घटना आइए जानते हैं।

बिजली की कमी के कारण हुई दुर्घटना

जहां देश एक तरफ होली का त्योहार मना रहा था, वहीं दूसरी तरफ हमारे देश के सैनिक की जान जाते – जाते बच गई। बुधवार को भारतीय नौसेना का एक हेलीकॉप्टर अपनी नियमित उड़ान भरने के लिए तैयार था। नौसेना के मुताबिक हेलीकॉप्टर ध्रुव ने सुबह करीब 11 बजे मुंबई के तट से उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही ये हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि अचानक से इसे अरब सागर के पास समुद्र में इसे लैंडिंग करवाना पड़ा। इस अपाता लैंडिंग में तीन क्रू मेंबर्स ने कूदकर अपनी जान बचाई। ये दुर्घटना ऐसी समय पर हुआ जब हेलीकॉप्टर तेजी के साथ ऊपर की तरफ जा रहा था, तभी अचानक से बिजली की कमी हो जाने के कारण इसे पानी में लैंडिंग करवाना पड़ा।

ये भी पढ़ें: Holi 2023 in Delhi: देश के लिए ध्यान पर बैठे CM Kejriwal, होली की दी बधाई

घटना के जांच के आदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस घटना के बाद तुरंत जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि सेना का यह विमान सबसे शक्तिशाली विमानों में से एक है। फिलहाल अभी तीनों क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। इस घटना में उन्हें हल्की – फुल्की चोटें आई हैं, उनका इलाज सेना के ही हॉस्पिटल में चल रहा।

ये भी पढ़ें: Holi 2023: राष्ट्रपति और PM मोदी सहित इन दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं, चारों तरफ होली की धूम

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026