---Advertisement---

Indian Railway Updates: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, दो दिनों के लिए कई ट्रेनें रद्द और कुछ के टाइम में बदलाव, चेक करें पूरा डिटेल

Indian Railway Updates: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी अपडेट। इंडियन रेलवे ने कुछ रूट्स की ट्रेनों के समय-सारिणी में बदलाव किया है, तो वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है। आइए जानते हैं।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 16, 2023 6:42 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Indian Railway Updates: भारतीय रेलवे (Indian Railway ) की तरफ से बड़ी अपडेट निकल कर सामने आ रही है। यह अपडेट यात्रियों के लिए है। दरअसल इंडियन रेलवे ने कुछ रूट्स की ट्रेनों के समय-सारिणी में बदलाव किया है, तो वहीं कुछ ट्रेनों को रद्द भी किया है। ऐसे में यह जानना बहुत अहम हो जाता है, कि आखिर रेलवे की तरफ से ताजा अपडेट क्या है। आइए जानते हैं। 

इन ट्रेनों का नहीं बदला जाएगा रूट्स 

भारतीय रेलवे (Indian Railway ) ने जानकारी साझा करते हुए बताया, कि पूर्वा एक्सप्रेस का रूट नहीं बदला जाएगा। इसके साथ ही रांची-लोकमान्य तिलक भी अपने निर्धारित मार्ग से चलेगी। बता दें कि दोनों ट्रेनों के रूट्स को अगले ढाई महीनों के लिए बदलाव किया गया था। इसके पीछे की वजह यह थी, कि प्रयागराज में  नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना था। ऐसे में अब इसे स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में ट्रेन की रूट्स में अब कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चलेंगी। बता दें कि यह दोनों ट्रेनें साप्ताहिक एक्सप्रेस हैं।         

धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन

देखा जाए तो धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन को 1 अक्टूबर से अब तक रद्द किया जा रहा था। ऐसे में इसे आज सोमवार से फिर से चलने की बात रेलवे (Indian Railway ) ने कही है। ऐसे में धनबाद, भुवनेश्वर और पुरी जाने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी खबर है। श्रद्धालु दुर्गा पूजा में पहुंचकर अब माता के दर्शन कर सकेंगे।    

आज और कल रद्द रहेंगी ये ट्रेनें 

बता दें कि सोमवार और मंगलवार को नाॅन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते जसीडीह-वास्को द गामा एक्सप्रेस, सूरत-मालदा टाउन साप्ताहिक एक्सप्रेस सहित आनंद विहार-भुवनेश्वर सुपरफास्ट और दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी। ऐसे में यात्रियों को इस दौरान काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को चाहिए कि वह किसी भी अपडेट के लिए या फिर समय- सारिणी के लिए हमेशा इंडियन रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर विजिट करें। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment