---Advertisement---

Influencer Sharmishta Panoli मामले में बंगाल की ममता सरकार को झटका! HC के आदेश के बाद पड़ गए लेने के देने

चर्चित Influencer Sharmishta Panoli के मामले में ममता सरकार को झटका लगा है। कोलकाता हाईकोर्ट की वेकेशन बेंच ने शर्मिष्ठा पनोली को अंतरिम जमानत देते हुए बंगाल पुलिस से इन्फ्लुएंसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 5, 2025 3:49 अपराह्न

Influencer Sharmishtha Panoli
Follow Us
---Advertisement---

Influencer Sharmishta Panoli: बंगाल पुलिस का तगड़ा शिकंजा कसना काम नहीं आया और अंतत: कोलकाता हाईकोर्ट ने ममता सरकार को झटका दे ही दिया है। यहां बात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के संदर्भ में हो रही है। दरअसल, इस पूरे मामले में अब ममता सरकार को लेने के देने पड़ गए हैं। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जो बंगाल पुलिस शर्मिष्ठा पनोली को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर ले गई थी। वही पुलिस अब इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को सुरक्षा भी देगी। हाईकोर्ट की ओर से Influencer Sharmishta Panoli को अंतरिम जमानत देते हुए पूरे मामले में ये साफ किया गया है। कोर्ट ने शर्मिष्ठा को र्मिष्ठा को 10000 रुपए की जमानत राशि अदा करने और जांच के लिए पासपोर्ट जमा करने को कहा है। शर्मिष्ठा पनोली पर एक वीडियो के माध्यम से धार्मिक भावना आहत करने का आरोप लगा था जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई थी।

सोशल मीडिया Influencer Sharmishta Panoli मामले में बंगाल की ममता सरकार को झटका!

तल्ख टिप्पणी के साथ कोलकाता हाईकोर्ट ने बंगाल सरकार को बड़ा झटका दिया है। इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट की वेकेशन बेंच ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट की ओर से कहा गया है कि शर्मिष्ठा पनोली कहीं देश छोड़कर नहीं भागने वाली हैं। ऐसे में उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है। हाईकोर्ट की बेंच ने बंगाल पुलिस को Influencer Sharmishta Panoli की सुरक्षा सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा है। जिस शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी के बाद बंगाल पुलिस की जमकर आलोचना हुई थी। वही बंगाल पुलिस अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा की सुरक्षा सुनिश्चित कराएगी। यही वजह है कि इस मामले में ममता सरकार को लेने के देने पड़ गए कहा जा रहा है।

धार्मिक भावना आहत करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी!

मालूम हो कि 30 मई की रात एक गिरफ्तारी को लेकर पूरे देश में हो-हल्ला मचा था। ये कार्रवाई बंगाल पुलिस द्वारा की गई थी। दरअसल, Influencer Sharmishta Panoli ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक वीडियो बनाया जिसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियों का हवाला देकर बंगाल पुलिस उन्हें गुरुग्राम से गिरफ्तार कर ले गई। हालांकि, आज 5 जून को कोलकाता हाईकोर्ट के वेकेशन बेंच ने इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को कुछ शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दे दी है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026