---Advertisement---

Gomti Nagar Railway Station से जगन्नाथ पुरी के दर्शन करना हुआ आसान, यात्रियों को मिल रही लग्जरी सुविधाएं!

Gomti Nagar Railway Station से जगन्नाथ पुरी जाना तो आसान हो गया है। इसके साथ ही मां वैष्णों देवी के दर्शन करना भी आसान हो जाएगा। उत्तर प्रदेश का ये बेहद हाईटेक रेलवे स्टेशन है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अप्रैल 6, 2025 11:49 पूर्वाह्न

Gomti Nagar Railway Station
Follow Us
---Advertisement---

Gomti Nagar Railway Station: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से अब धार्मिक यात्रा करना बेहद आसान हो गया है, क्योंकि यहां पर UP first World class Railway station खुल चुका है। गोमती नगर रेलवे स्टेशन हाई क्लास सुविधाओं से लैस है। सालों पहले जो सपना देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने देखा तो वो पूरा हो चुका है। लखनऊ के इस खास रेलवे स्टेशन को देखने के बाद आप देश का सबसे हाईटेक Kamlapati Railway Station भूल जाएंगे। अगर आप जगन्नाथ पुरी जाकर भगवान के दर्शन करने का प्लान कर रहे हैं तो लखनऊ से सीधे पहुंच सकते हैं। इस रेलवे स्टेशन से जगन्नाथ पुरी के लिए नीलांचल एक्सप्रेस , गोमतीनगर मालतिपात्पुर स्पेशल ट्रेन चलती हैं। जो कि, भक्तों का खास ध्यान रखते हुए मंदिर तक पहुंचाती है।

Gomti Nagar Railway Station से जगन्नाथ पुरी के दर्शन करना हुआ आसान

अगर आप पुरी जाना चाहते हैं तो नीलांचल एक्सप्रेस का टिकट बुक करा सकते हैं। ये दोपहर 2:30 बजे चलती है और दूसरे दिन शाम 4:50 बजे के आस-पास पुरी रेलवे स्टेशन पहुंचा देती है। ये ट्रेन उड़ीसा के पुरी पहुंचने में लगभग 26 घंटे लेती है। वहीं, अगर आप गोमतीनगर मालतिपात्पुर स्पेशल ट्रेन लेते हैं तो ये 33 घंटे का समय लेती है। इतना ही नहीं गोमती नगर रेलवे स्टेशन से मां वैष्णो देवी के लिए सीधे ट्रेन का संचालन करने की भी बात हो रही है। इससे पहले श्रद्धालुओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।

गोमती नगर रेलवे स्टेशन की खासियत

आपको बता दें, गोमती नगर रेलवे स्टेशन का उद्घाटन पीएम मोदी ने 26 फरवरी 2024 को किया था। इसे 385 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है।

Watch Video

इस वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की खासियत पर नजर डालें तो यहां पर 14 लिफ्ट और 13 एक्सेलेटर लगे हुए हैं। इनसे यात्रियों को काफी सुविधाएं मिल रही हैं। इस स्टेशन से 240 ट्रेनों का संचालन हो सकता है है। वहीं, 1 लाख से ज्यादा यात्रियों के हिसाब से सुविधाएं बनाई गई हैं। Gomtinagar Railway Station को पूर्ण रुप से खुलने में लगभग 2 महीने का समय लग सकता है। यहां से कई राज्यों के लिए ट्रेनों का संचालन होगा। इस रेलवे स्टेशन पर शॉपिंग की सुविधा के लिए कॉम्पलेक्स खोले हुए हैं। वहीं, पार्किग की भी सुविध दी गई है। फिलहाल बहुत जल्द इस रेलवे स्टेशन का काम पूरा हो जाएगा। इतना ही नहीं 458 मीटर तक एक खास फ्लाई ओवर भी तैयार किया गया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026