Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं क्योंकि उनकी मां का बीते दिन निधन हो गया था। किसी बेटे के लिए यह सदमे से कम नहीं है क्योंकि जिस मां ने उन्हें जन्म दिया वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। यह किसी को भी व्यथित कर देने के लिए काफी है लेकिन इस सबके बीच सोशल मीडिया पर झारखंड सीएमओ की तरफ से एक ऐसी तस्वीर शेयर की गई है। झारखंड न्यूज़ निश्चित तौर पर यह दिखाने के लिए काफी है कि मुश्किल समय में भी सीएम हेमंत सोरेन जनता के हित में काम करने में पीछे नहीं हैं।
राज्य के हित के आगे व्यक्तिगत गम को भूले सीएम सोरेन
व्यक्तिगत दुःख से बड़ा राज्य का कर्तव्य… https://t.co/OJO2C3GsiN
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 9, 2026
सीएमओ ऑफिस झारखंड की तरफ से तस्वीरों को शेयर किया गया है जहां देखा जा सकता है कि अपने मां के जाने के बाद भी राज्य के हित को ध्यान में रखते वे जरूरी काम को करते हुए लीन नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके चेहरे पर दुख दिखाई दे रही है। राज्य के लोगों के हित में कर्तव्य निभाते हुए उन्हें देखकर जनता के बीच वह चर्चा में आ गए हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि सीएम अपने काम में लीन नजर आ रहे हैं।
सीएम सोरेन इस तरह दिखे काम में लीन
वहीं तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा गया, “व्यक्तिगत दुख से बड़ा राज्य का कर्तव्य।” जहां वे पेपर लेकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। अपनी मां को मुखाग्नि देने वाले मुख्यमंत्री सफेद वस्त्र में पैरों में खड़ाऊ पहने हुए नजर आए। उनके चेहरे पर दुख की झलक साफ दिखाई दे रहा है। जिस तरह से सीएम सोरेन ने राज्य के लिए अपने कर्तव्य को आगे रखा वह चर्चा का विषय बना हुआ है। मां के खोने के बाद राज्य के लिए काम कर रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लगातार सीएम सोरेन को लेकर अलग-अलग झलकियां दिखाई जा रही है। जहां वह अपनी मां के जाने के बाद दुखी नजर आ रहे हैं।







