---Advertisement---

Justice Hema Report में हुआ महिलाओं के उत्पीड़न का खुलासा, पूर्व केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन बोले- ‘सरकार ने छिपाया…’

Justice Hema Report: मलयालम इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ उत्पीड़न मामले को लेकर सनसनी मच गई है और ऐसे में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। आइए जानते हैं क्या कहा उन्होंने।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 20, 2024 3:18 अपराह्न

Justice Hema Report
Follow Us
---Advertisement---

Justice Hema Report: मलयालम इंडस्ट्री में अचानक खलबली मच गई जब इस तरह की रिपोर्ट सामने आई कि यहां फिल्मों में काम करने वाली एक्ट्रेस के साथ न सिर्फ यौन शोषण किया जाता है बल्कि यहां एक क्रिमिनल ग्रुप एक्टिव है जो ऐसी महिलाओं को निशाना बनाते हैं जो उनकी बात मानने को तैयार नहीं होते है। जब इस तरह का मामला सामने आया तो हर कोई चौक गया। दरअसल जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं जिसके बाद केरल सरकार सवालों के घेरे में है। कहा जा रहा है कि 5 साल तक यह रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई।

केंद्रीय मंत्री ने उठाए सरकार पर सवाल

वहीं इस मामले में केंद्रीय मंत्री वी. मुरलीधरन ने कहा है कि “हेमा समिति की रिपोर्ट जो करीब 5 साल पहले पेश की गई थी। सरकार ने इसे न केवल आम लोगों की नजरों से छुपाया बल्कि आयोग के सामने आए उत्पीड़न के खास मामलों पर भी कोई कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया। आयोग खुद कहता है कि महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं यहां तक की बच्चों के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाओं को सुनकर हम स्तब्ध हैं। ये घटनाएं इस तत्व को भी सामने लाती है कि राज्य सरकार उन लोगों को बचाने की कोशिश कर रही थी जिन पर महिलाओं और बच्चों को परेशान करने का आरोप था।”

क्या है पूरा मामला

रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि 2017 में एक एक्ट्रेस के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद समिति का गठन किया गया था। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि मलयालम इंडस्ट्री में काम शुरू करने से पहले ही महिलाओं के सामने यौन संबंध बनाने का डिमांड किया जाता है। अगर कोई महिला यह करने के लिए तैयार हो जाती है तो उसे काम दिया जाता है और इसके लिए एक कोड नाम तैयार होता है। लेकिन अगर कोई महिला यह करने के लिए राजी नहीं होती है तो उसे इंडस्ट्री से बाहर निकाल दिया जाता है।

मामले में एक गिरोह है शामिल

रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस पावर नेक्सस में प्रोड्यूसर से लेकर डायरेक्टर एक्टर और प्रोडक्ट कंट्रोलर तक का नाम शुमार है जो इस तरह की हरकतें सरेआम अंजाम दे रहे हैं। लेकिन इस मामले में कोई भी महिला सामने आकर पुलिस के सामने अपना पक्ष नहीं रखती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026