---Advertisement---

कल का मौसम 27 May 2026: हीटवेव के बाद दिल्ली में बारिश, तूफान का दिखेगा आतंक, तो उत्तराखंड में बादल फटने का रेड अलर्ट, चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 27 May 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से भयंकर तबाही मची हुई है। हालांकि अब जल्द ही मौसम का मिजाज बदलने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 26, 2026 6:10 अपराह्न

कल का मौसम 27 May 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 27 May 2026: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी से भयंकर तबाही मची हुई है। आलम यह है कि दोपहर के समय एसी और कूलर काम करना बंद कर रदे रहे है। राजधानी  दिल्ली की बात करें तो तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। कई इलाकों में तापमान इससे भी ज्यादा पहुंच चुका है। उत्तर प्रदेश में तो गर्मी का कहर अलग ही देखने को मिल रहा है। कई जगहों पर तो विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार में भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि आने वाले कुछ दिनों में उत्तर भारत कई राज्यों में झमाझम बारिश होने वाली है।

दिल्ली में झमाझम बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलना वाला है। बीत कई दिनों से दिल्लीवासियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब जल्द ही मौसम में जबरदस्त बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे तापमान में भी कमी आने की उम्मीद है। अगर दिल्ली में कल का मौसम 27 May 2026 की बात करें तो कल हीटवेव का अलर्ट है, लेकिन 28 मई से झमाझम बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। विभाग के मुताबिक पूसा, राजघाट, चांदनी चौक, सफदरजंग समेत कई जगहों पर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

बिहार-झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज

गौरतलब है कि दिल्ली के अलावा बिहार में भी जल्द ही मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदलने जा रहा है। गौरतलब है कि बिहार में भी बीते कई दिनों से लू ने टेंशन बढ़ा दी थी। लेकिन अब एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। अगर बिहार की बात करें आईएमडी ने आरा, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, सासाराम, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक हुई है। विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में मौसम का दिखेगा रौद्र रूप

गौरतलब है कि पहाड़ों पर मौसम का अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। बताते चले कि अभी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा करने आ रहे है। खासकर केदारनाथ और बद्रीनाथ, में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। इसी बीच विभाग ने तेज बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान, बादल फटने और भूस्खलन का भी अलर्ट जारी कर दिया है। साथ श्रद्धालुओं को इस दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 27 May 2026

मई 26, 2026

Anurag Dhanda

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 26, 2026

CM Mohan Yadav

मई 26, 2026

CM Mohan Yadav

मई 26, 2026