---Advertisement---

Karnataka Election 2023: पूर्व PM HD Deve Gowda बोले- चौंकाने वाला होगा परिणाम, कांग्रेस-बीजेपी को लेकर कही ये बात

Karnataka Election 2023 को लेकर पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने कहा कि चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे। कांग्रेस-बीजेपी पर उन्होंने निशाना साधा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: अप्रैल 2, 2023 4:11 अपराह्न

Karnataka Election 2023
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों पर 10 मई को चुनाव होना है। इसके बाद 13 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गई है। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच कांग्रेस पार्टी की ओर से कहा जा रहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी से मुकाबला के लिए विपक्ष एक साथ है। यानी कांग्रेस विपक्षी एकता की बात कर रही है।

‘कांग्रेस को अपना घर ठीक करना चाहिए’

इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा का एक बयान चर्चाओं में है। उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर खुलकर बातचीत की। साथ ही जनता दल सेक्युलर की चुनाव को लेकर क्या तैयारियां है, इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। पीटीआई से बात करते हुए देवगौड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पहले अपना घर ठीक कर लेना चाहिए। देश के पास नेताओं की कमी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों के पास भी कई विकल्प हैं।

ये भी पढ़ें: Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: शशि थरूर बोले- ‘वर्षों तक भाजपा ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाने की कोशिश की, लेकिन अब…’

‘जेडीएस चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी’

एचडी देवगौड़ा ने जेडीएस की तैयारियों को लेकर कहा कि पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी एक समावेशी सामाजिक और विकास के नजरिए वाले पंचरत्न कार्यक्रम के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम सामने आएंगे।

कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना (Karnataka Election 2023)

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने पीटीआई से बात करते हुए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों को बड़े और झूठे वादे करने की आदत है। उन्होंने कहा कि दोनों ही पार्टियों के झूठे वादे को जनता समझ चुकी है। साथ ही उन्होंने कर्नाटक में तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि यहां कुछ भी संभव है। उन्होंने कहा कि जेडीएस देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए पहला मोर्चा होगा।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026