---Advertisement---

Karnataka Election 2023: रैली में नोटों की बारिश करना DK Shivkumar को पड़ा महंगा, मामला दर्ज

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को एक रैली में 500-500 से नोट उड़ाना मंहगा पड़ गया है। नोट उड़ाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिस पर चुनाव आयोग ने डीके शिवकुमार के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध का में मामला दर्ज कर लिया है।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: अप्रैल 4, 2023 6:43 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Karnataka Election 2023: कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार को एक रैली में 500-500 से नोट उड़ाना मंहगा पड़ गया है। नोट उड़ाने का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिस पर चुनाव आयोग ने डीके शिवकुमार के खिलाफ गैर-संज्ञेय अपराध का में मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कांगेस कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर राज्य में प्रजा ध्वनि यात्रा निकाल रही है। इसी संबंध में वह एक बस के ऊपर खड़े होकर चुनावी रैली में मौजूद लोगों पर नोट फेंक रहे हैं। वहीं उन्होंने अपने बचाव में कहा कि वह नोट नहीं फेंक रहे थे।

जानें क्या है पूरा मामला

बता दें कांग्रेस के कर्नाटक अध्यक्ष डी के शिवकुमार 29 मार्च 2023 को मांड्या में पार्टी की तरफ से आयोजित प्रजा ध्वनि यात्रा की एक  रैली निकाल रहे थे।  वह एक बस में सवार उसके ऊपर खड़े होकर जब बेविनाहल्ली के पास पहुंचे, तभी वायरल वीडियो में वो बस के ऊपर से रैली में मौजूद लोगों के ऊपर 500-500 के  नोट बरसाने लगते हैं। इसे लेकर अब उनके खिलाफ चुनाव आयोग ने मामला दर्ज किया है। इस मामले को एक स्थानीय अदालत के सामने रखा गया है।

इसे भी पढ़ेंः Punjab Politics: रिहा होने के बाद क्या होगा Navjot Singh Sidhu का भविष्य, अटकलों का बाजार गर्म!

कांग्रेस ने किया बचाव

कनकपुरा विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार इस मामले से मुश्किलों में फंस गए हैं। माना जा रहा है कि कर्नाटक चुनावों में इस बार शिवकुमार कांग्रेस के संभावित मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में हैं। उन्होंने मामला दर्ज होने पर सफाई देते हुए कहा कि वह लोगों पर नोट नहीं फेंक रहे थे। मैं तो एक भगवान की मूर्ति को पैसे की पेशकश कर रहा था। जिसे रैली में मौजूद लोग अपने सिर पर रख कर साथ चल रहे थे। वहीं मांड्या के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि डी के शिवकुमार पार्टी के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाले लोगों को पैसे दे रहे थे। बहरहाल कांग्रेस के खिलाफ एक गैर-संज्ञेय अपराध का मामला दर्ज हो गया है।

इसे भी पढ़ेंःIndia-China Tension: ड्रैगन ने एक बार फिर भारत को उकसाया, अरुणाचल के 11 जगहों के नाम

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026