---Advertisement---

Karnataka News: तेल की बढ़ती कीमत या वजह कुछ और! जानें क्यों बसों का किराया बढ़ाने की तैयारी में है कर्नाटक सरकार?

Karnataka News: कर्नाटक के नागरिकों बहुत जल्द बड़ा झटका लगने वाला है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक की सरकार जल्द ही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों का किराया बढ़ा सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 15, 2024 1:54 अपराह्न

Karnataka News
Follow Us
---Advertisement---

Karnataka News: कर्नाटक के नागरिकों बहुत जल्द बड़ा झटका लगने वाला है। जानकारी के मुताबिक कर्नाटक (Karnataka News) की सरकार जल्द ही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बसों का किराया बढ़ा सकती है। KSRTC के अध्यक्ष SR श्रीनिवास की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए बसों का किराया बढ़ाना अनिवार्य हो गया है।

KSRTC की ओर से इस संबंध में राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा गया जिस पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। वहीं ये भी जानकारी सामने आ रही है कि राज्य में महिलाओं को फ्री बस सेवा देने के कारण KSRTC 295 करोड़ के घाटे में चल रहा है जिसकी वजह से किराया में इजाफा पर विचार किया जा रहा है।

कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने की तैयारी

कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) के अध्यक्ष SR श्रीनिवास ने राज्य में बसों का किराया बढ़ाने के संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजा है। केएसआरटीसी की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तेल की कीमतें बढ़ गई हैं जबकि वर्ष 2019 के बाद से राज्य में बसों का किराया स्थिर है।

KSRTC की ओर से ये भी स्पष्ट किया गया है कि ईंधन के अलावा बस के तमाम स्पेयर पार्ट भी महंगे हुए हैं। परिवहन निगम को कर्मचारियों की तनख्वाह भी बढ़ानी है। ऐसे में बसों का किराया बढ़ाना जरूरी है जिससे कि आय बढ़े और खर्च को मैनेज किया जा सके।

2020 में होना था संसोधन

कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों के तनख्वाह में वर्ष 2020 में ही संसोधन होना था। हालाकि विभिन्न कारणों से वो अब तक नहीं हो पाया है। ऐसे में व्यय को देखते हुए शासन उचित कदम उठाए।

घाटे में चल रहा KSRTC

कर्नाटक राज्य परिवहन निगम की ओर से स्पष्ट गिया गया है कि पिछले 3 महीनों में परिवहन विभाग को 295 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में KSRTC बसों के किराए में 15 से 20 फीसदी तक बढ़ोतरी की मांग करता है। बता दें कि कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का प्रावधान है जिसके कारण परिवहन विभाग पर अतिरिक्त भार पड़ता नजर आ रहा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026