---Advertisement---

वायरल प्रपोजल वीडियो के बाद ‘Kedarnath Temple’ समिति हुई सख्त, भूलकर भी अब मंदिर परिसर में न करें ये काम  

Kedarnath Temple: उत्तराखंड का केदारनाथ मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है। दरअसल यहां की मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए बहुत सी चीजों पर बैन (प्रतिबन्ध) लगा दिया है। ऐसे में धाम जाने वाले सभी श्रद्धालु इस बात को बखूबी जान लें, कि जिन चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है, ऐसे ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: जुलाई 17, 2023 1:53 अपराह्न | Updated: जुलाई 17, 2023 6:25 अपराह्न

Kedarnath Temple
Follow Us
---Advertisement---

Kedarnath Temple: उत्तराखंड का केदारनाथ मंदिर एक बार फिर सुर्खियों में छा गया है। दरअसल यहां की मंदिर समिति ने बड़ा फैसला लेते हुए बहुत सी चीजों पर बैन (प्रतिबन्ध) लगा दिया है। ऐसे में धाम जाने वाले सभी श्रद्धालु इस बात को बखूबी जान लें, कि जिन चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है, ऐसे में आप वहां इन चीजों को करते हुए पाए गए तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। बताया जा रहा है यह फैसला मंदिर समिति ने कुछ हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रही प्रपोजल वीडियो को देखते हुए लिया है। बता दें कि उस दौरान एक कपल ने मंदिर परिसर में अपने प्यार का इजहार किया था। 

‘Kedarnath Temple’ समिति ने लिया बड़ा फैसला 

जब से केदारनाथ मंदिर में प्रेमी जोड़ा का वीडियो वायरल हुआ है तब से केदारनाथ मंदिर समिति चौकन्नी हो गई है। ऐसे में अब उसने बड़ा फैसला लेते हुए, मंदिर के आगे एक बोर्ड लगवा दिया है जिमसे लिखा है, “मंदिर परिसर के अंदर किसी भी प्रकार का डिजिटल गैजेट जैसे मोबाइल, फोन, कैमरा आदि पर प्रतिबन्ध लगाया जा रहा है। ऐसे में अगर कोई भी व्यक्ति मंदिर के नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनके मुताबिक मंदिर में किसी भी प्रकार का अब असभ्य व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” वहीं इस मामले पर केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजय अजेंद्र ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि,”पिछले कुछ दिनों से तीर्थयात्री मंदिर परिसर के अंदर अभद्र तरीके से वीडियो और फोटोग्राफी समेत रील बना रहे थे। ऐसे में हमने इसे रोकने के लिए यह फैसला लिया है। मंदिर की एक गरिमा होती है, जिसे सबको समझना चाहिए। ऐसे में हमने इसके लिए केदारनाथ में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं।”

वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई 

बता दें कि कुछ हफ्ते पहले एक प्रेमी जोड़े ने मंदिर परिसर के अंदर रील बनाते हुए अपने प्यार का इजहार किया था। इस दौरान वीडियो में दिख रहे पीले कपड़ों में एक प्रेमी युगल ने एक दूसरे के गले लगकर प्यार का इजहार किया था। वहीं वीडियो में दिख रही लड़की घुटनों के बल बैठकर अपने प्रेमी को अंगूठी पहना रही थी । जबकि लड़का हँसकर अंगूठी पहन रहा था। ऐसे में तब यह बात सामने निकलकर आई थी, कि दोनों प्रेमी जोड़े एक व्लॉगर हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026