---Advertisement---

Liquor in Delhi Metro:दिल्ली मेट्रो से यूपी शराब ले जाने वाले हो जाएं सावधान, एक गलती पड़ सकती है भारी

Liquor in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो में शराब की बोतल ले जाने की अनुमति दे दी है। डीएमआरसी यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई न कोई उपाय करते रहते हैं। दिल्ली के अलावा ये मेट्रो एनसीआर में गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद तक जाती है। ऐसे में शराब की बोतल ...

Read more

Avatar of Arpita Shrivastava

By: Arpita Shrivastava

Published: जुलाई 2, 2023 10:51 अपराह्न

Liquor in Delhi Metro
Follow Us
---Advertisement---

Liquor in Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने मेट्रो में शराब की बोतल ले जाने की अनुमति दे दी है। डीएमआरसी यात्रियों की सुविधाओं के लिए कोई न कोई उपाय करते रहते हैं। दिल्ली के अलावा ये मेट्रो एनसीआर में गाजियाबाद, नोएडा, गुड़गांव और फरीदाबाद तक जाती है। ऐसे में शराब की बोतल यूपी आयात करने के लिए क्या हैं नियम।

यह भी पढ़ें:कंडक्टर का बस में युवती संग शारीरिक संबंध बनाने का Video Viral, गंदी हरकत देख लोगों का चढ़ा पारा

डीएमआरसी ने ये घोषणा की है कि, अबसे मेट्रो में 2 सील बंद शराब की बोतल ले जा सकते हैं। प्रति व्यक्ति 2 बोतल सील बंद शराब ले जाने की अनुमति है। ये सुविधा केवल दिल्ली से शराब लेकर दिल्ली में उतरने वाले लोगों के लिए हैं। यूपी शराब ले जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। इसके लिए उत्पाद शुल्क अधिकारियों ने आगाह किया है।

यूपी के लिए अलग नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपी में मौजूदा नियम ही लागू होंगे। अभी यूपी के बाहर से शराब की एक से ज्यादा बोतल ले जाना गैर कानूनी माना जाता है। दिल्ली या हरियाणा से सिर्फ एक बिना सीलबंद बोतल लाने की अनुमति है। इससे ज्यादा बोतल लाने पर उत्पाद शुल्क नियम के अनुसार टैक्स देना होगा। जिसको लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने सरकार के राजस्व को नुकसान का हवाला दिया है। दिल्ली में दो सीलबंद शराब की बोतल ले जाने की अनुमति मिली है। लेकिन ये नियम यूपी के क्षेत्रों में लागू नहीं होंगे। दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्री अगर दिल्ली से शराब नोएडा या गाजियाबाद आयात करते हैं तो उनपर कार्रवाई हो सकती है क्योंकि यूपी आबकारी विभाग इसकी अनुमति नहीं देता है।

बाहर से यूपी में शराब लाए तो होगी कार्रवाई

बताया जा रहा है कि, दिल्ली में शराब नियमों के लागू होने से, दिल्ली से सटे यूपी के मेट्रो स्टेशनों पर निगरानी बढ़ा दी जाएगी। इसके बाद भी अगर कोई दिल्ली से सील बंद शराब के साथ पकड़ा जाता है तो उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई होगी। एक अधिकारी ने कहा कि, यूपी के लोगों को उत्पाद शुल्क नियमों के बारे में जागरूक करने का प्रयास करेंगे। बता दें, यूपी के मुकाबले दिल्ली और हरियाणा में शराब थोड़ी सस्ती है। इसलिए लोग दिल्ली, हरियाणा से शराब यूपी में आयात करते हैं। अबतक कई लोग ऐसा करते हुए पकड़े गए हैं। ऐसे में पकड़े गए अपराधियों पर उत्पाद शुल्क अधिनियम, धारा 63 के तहत कार्रवाई होती है।

यह भी पढ़ें:Maharashtra में फिर से सियासी ड्रामा शुरु, शिंदे सरकार में NCP के अजित पवार बने डिप्टी CM 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026