---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: बड़ी खबर! लोकसभा और कुछ राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कल

Lok Sabha Election 2024: आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। गौरतलब है कि लोकसभा तारीखों के ऐलान में महज कुछ ही ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 15, 2024 12:40 अपराह्न | Updated: मार्च 15, 2024 1:44 अपराह्न

Lok Sabha Election 2024
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Election 2024: आम चुनाव 2024 और कुछ राज्य विधानसभाओं के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कल, 16 मार्च को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। गौरतलब है कि लोकसभा तारीखों के ऐलान में महज कुछ ही घंटे बाकी रह गए है। हालांकि पार्टियों ने पहले से ही लोकसभा चुनाव को देखते हुए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। लोकसभा के अलावा राज्यों के विधानसभा चुनावोx की भी तारीखों का ऐलान कल किया जाएगा। इनमे ओडिशा, सिक्किम, अरूणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव 7 से 8 चरणों में हो सकते है।

नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने संभाला प्रभार

आपको बता दें कि नए चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने शुक्रवार को अपना प्रभार संभाल लिया। गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इनका स्वागत किया। पदभार संभालने के बाद आज ही 11 बजे के आसपास चुनाव आयोग की एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई।

क्या है राजनीतिक दलों की तैयारी?

लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। इसके अलावा आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। हाल ही के दिनों में पीएम मोदी ने कई परियोजनाओं को लोकार्पण और उद्घाटन किया। बता दें कि इस बार सीधी टक्कर बीजेपी और इंडिया गठबंधन में होगी। हालांकि कई विपक्षी पार्टियों ने इंडिया गठबंधन में रहते हुए राज्य में अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया है। इसके साथ ही पार्टियों ने कई जगहों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है।

माना जा रहा है कि जैसे जैसे चुनाव तारीखें नजदीक आएंगी वैसे वैसे पार्टियों की तरफ से एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप और बढ़ेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में पार्टियां अपने वोटरों को कैसे मनाती है, और क्या वादे करती है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान 10 मार्च 2019 को किया गया था। गौरतलब है कि पिछली बार लोकसभा के चुनाव 7 चरणों में हुए थे। वहीं इसके नतीजे 23 मई 2019 को आए थे, जिसमे एनडीए ने बंपर जीत हासिल की थी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026