---Advertisement---

लोकसभा में स्पीकर पद को लेकर BJP-Congress की टकराव, Om Birla के खिलाफ विपक्ष ने उतारा प्रत्याशी; देखें पूरी रिपोर्ट

Lok Sabha Speaker Election: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के दौरान ही सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार BJP के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से ओम बिरला ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 25, 2024 12:16 अपराह्न | Updated: जून 25, 2024 5:19 अपराह्न

Lok Sabha Speaker Election
Follow Us
---Advertisement---

Lok Sabha Speaker Election: 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र के दौरान ही सत्ता पक्ष व विपक्ष के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। ताजा जानकारी के अनुसार BJP के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की ओर से ओम बिरला ने लोकसभा स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। वहीं आम सहमति नहीं बन पाने के कारण विपक्ष ने केरल के मवेलिककारा सीट से सांसद कोडिकुनिल सुरेश को ओम बिरला के खिलाफ स्पीकर पद के लिए चुनावी मैदान में उतारा है।

सदन में BJP-Congress के बीच टकराव

18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में ही सत्ता रुढ़ दलों का नेतृत्व कर रही भाजपा व विपक्षी दलों का नेतृत्व कर रही कांग्रेस के बीच टकराव का माहौल देखने को मिल रहा है। इसका ताजा उदाहरण लोकसभा स्पीकर पद को लेकर उम्मीदवारों का चयन है।

BJP के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने 18वीं लोकसभा में स्पीकर पद के लिए ओम बिरला को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद ओम बिरला ने स्पीकर पद के लिए अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

विपक्ष का नेतृत्व कर रही कांग्रेस ने भी इसी क्रम में स्पीकर पद के लिए अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता व 8 बार के सांसद कोडिकुनिल सुरेश को चुनावी मैदान में उतारा है। दावा किया जा रहा है कि NDA भले ही संख्या बल में मजबूत हो लेकिन कांग्रेस भी पिछे हटने को तैयार नहीं है और हर जगह मजबूती से उपस्थिति दर्ज करा रही है।

पहली बार होगा स्पीकर पद का चुनाव

भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की बात करें तो सन् 1951 से लेकर 2019 तक के लोकसभा चुनाव के बाद स्पीकर आम सहमति से ही चुने गए हैं। हालाकि इस बार पिछले 70 से ज्यादा वर्षों से चला आ रहा इतिहास टूटेगा और लोकसभा स्पीकर पद के लिए 26 जून को चुनाव होगा।

नहीं बन पाई आम सहमति

लोकसभा में स्पीकर पद के लिए पक्ष व विपक्ष में इस बार आम सहमति नहीं बन पाई। NDA की ओर से वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को सभी घटक दलों व विपक्ष के साथ सहमति बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी। हालाकि वो आम सहमति नहीं बना सके और अंतत: आज विपक्ष ने भी स्पीकर पद के लिए उम्मीदवार उतार दिया है।

लोकसभा स्पीकर पद को लेकर चल रहे चर्चाओं के बीच राहुल गांधी ने भी अपना पक्ष रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि विपक्ष स्पीकर पद के लिए समर्थन देने को तैयार था लेकिन विपक्ष को बदले में डिप्टी स्पीकर का पद मिलना चाहिए था। ऐसे में जब सहमति नहीं बन पाई तो हमने अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026