---Advertisement---

Lucknow News: डेंगू के डंक से लखनऊ में कोहराम, एक की मौत, 29 नए मरीज मिले   

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में डेंगू के नए 29 मरीज मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। लखनऊ जिला प्रशासन ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अलर्ट जारी किया है। डेंगू से जूझ रहे जय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सीएम पांडेय का देहांत हो गया। वह एक हफ्ते से डेंगू से पीड़ित थे।

Avatar of Sanjeev123

By: Sanjeev123

Published: अक्टूबर 5, 2023 11:16 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ डेंगू की चपेट में है। यहां हर रोज नए केस देखने को मिल रहे हैं। अस्पतालों में लोग कराह रहे हैं। जानलेवा बीमारी होने के नाते जिला अस्पताल को अलर्ट कर दिया गया है। लोगों को एहतियात बरतने के लिए नगर निगम द्वारा सुझाव दिया जा रहा है। खबर है, कि संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सीएम पांडेय का निधन डेंगू के कारण बुधवार को हो गया। वहीं बीते कल नए 29 मरीज भी मिले है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य प्रशासन अब एक्टिव मोड़ में नजर आ रहा है।  

जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने जताई चिंता 

डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लखनऊ जिला प्रशासन ने गहरी चिंता व्यक्त की है। इस पर स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी का कहना है, हम जल्द से जल्द डेंगू को काबू कर लेंगे। इसके लिए नगर निगम को पहले ही सुझाव के लिए बता दिया गया है। नगर निगम अब लोगों के बीच जाकर इससे बचने के उपाय के बारे में बताएंगे।

प्लेटलेट्स कम होने के कारण कुछ की हालत गंभीर 

बता दें कि बुधवार को डेंगू के नए 29 मरीज मिले है। जिनका इलाज शहर के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बताया जा रहा है, उनमे से कुछ की हालत प्लेटलेट्स कम होने के कारण गंभीर बनी हुई है। वहीं कल ही डेंगू से जूझ रहे जय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सीएम पांडेय का देहांत हो गया। वह एक हफ्ते से डेंगू से पीड़ित थे। ऐसे में उन्हें 2 अक्टूबर की दोपहर को एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था।   

रोकथाम के लिए जारी किया गया दिशा-निर्देश

राजधानी लखनऊ में डेंगू कहर बनकर टूट रहा है। ऐसे में अस्पतालों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। समय पर उचित इलाज हो इसके लिए अस्पतालों को सूचना दे दी गयी है। वहीं लोगों को बचाव के लिए पानी की टंकी, कूड़ादान, कूलर, घर इत्यादि को साफ रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है।  

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में बताए गए स्‍वास्‍थ्‍य, हेल्‍थ अपडेट, न्‍यूट्रीशन, पोषण, चिकित्‍सा व चिकित्‍सकीय सहायता संबंधी किसी भी तरह के उपचार/उपाय/विधि/दवा/डाइट/तरीका/दावों पर अमल करने से पहले संबंधित डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। चिकित्‍सकीय सलाह के बाद ही सुझाए गए उपायों व तरीकों को अमल में लाएं। इस आर्टिकल के जरिये हमारा उद्देश्य केवल जानकारी व सूचना उपलब्‍ध करवाना है। DNP INDIA MEDIA NETWORK आर्टिकल में दिए गए संबंधित विवरणों की सटीकता /प्रमाणिकता/गारंटीड लाभ व दावों की पुष्टि नहीं करता है और न ही इसके लिए उत्‍तरदायी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Leave a Comment