---Advertisement---

Lucknow news: लखनऊ विश्वविद्यालय ने दोबारा शुरू किया छात्रावासों का आवंटन, ऐसे करना होगा अप्लाई 

Lucknow news:  लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा एलयू (LU) ने छात्रों की सुविधा के लिए दोबारा छात्रवासों का आवंटन शुरू कर दिया है। ऐसे में देखा जाए तो यह छात्रों के लिए गुड न्यूज है। बता दें कि इसके लिए लखनऊ ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 10, 2023 5:21 अपराह्न

Lucknow news
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow news:  लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा एलयू (LU) ने छात्रों की सुविधा के लिए दोबारा छात्रवासों का आवंटन शुरू कर दिया है। ऐसे में देखा जाए तो यह छात्रों के लिए गुड न्यूज है। बता दें कि इसके लिए लखनऊ विश्वविद्यालय ने 16 अगस्त तक पंजीकरण (आवेदन) करने का समय छात्रों को दिया है। ऐसे में जिन भी छात्रों को हॉस्टल में रहना है, वह जल्द से जल्द आवेदन कर दें। 

बाहर रूम लेकर पढ़ने वाले छात्रों के लिए बड़ा मौका

अक्सर देखा गया है, कि छात्र किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन तो ले लेते हैं, लेकिन किसी कारणवश बहुत कम छात्रों को हॉस्टल की सुविधा मिल पाती है। ऐसे में देखा जाए तो उन छात्रों के लिए यह अच्छा मौका है, जो फ़िलहाल बाहर रूम रेंट देकर पढ़ाई करते हैं। 

बता दें कि एलयू में कुल 18 छात्रावास हैं। इनमे से 16 छात्रावासों को UG और PG छात्रों के लिए पहले से ही अलॉट किया गया है। अभी फिलहाल हॉस्टल में कुल 2200 छात्रों की रहने की सुविधा है। ऐसे में जिन भी छात्रों का दस्तावेज विवि के मुताबिक सही पाया गया उनको यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में एक रूम अलॉट कर दिया जाएगा।

ऐसे करना होगा आवेदन

बता दें कि जिन भी छात्रों को हॉस्टल में रहना है। उन्हें सबसे पहले लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विजिट करना होगा। जानकारी के मुताबिक सभी हॉस्टलों का आवंटन HMS पोर्टल के थ्रू होगा। इसकी जानकारी खुद  लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण प्रोफ़ेसर पूनम टंडन ने दी। उनके मुताबिक हॉस्टल के लिए आवेदन प्रक्रिया खोल दी गई है। सभी छात्र को चाहिए की ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करें। हम उनकी शिक्षा और बेहतरी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026