---Advertisement---

इस देश में खुलने जा रहा जामिया यूनिवर्सिटी का पहला इंटरनेशनल कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में रचेगा  इतिहास

Jamia University: देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक जामिया मिलिया इस्लामिया एक बार फिर चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है। खबरों की मानें तो जामिया अब एक बड़ा कारनामा करने जा रहा है। जिसमें वह वैश्विक मंच पर भारत का झंडा गर्व से लहराएगा। दरअसल जामिया अंतर्राष्ट्रीय  स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 9, 2023 5:12 अपराह्न | Updated: अगस्त 12, 2023 8:52 पूर्वाह्न

Jamia University
Follow Us
---Advertisement---

Jamia University: देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों में से एक जामिया मिलिया इस्लामिया एक बार फिर चर्चा का प्रमुख केंद्र बन गया है। खबरों की मानें तो जामिया अब एक बड़ा कारनामा करने जा रहा है। जिसमें वह वैश्विक मंच पर भारत का झंडा गर्व से लहराएगा। दरअसल जामिया अंतर्राष्ट्रीय  स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए विदेशी धरती पर अपनी पहली इंटरनेशनल कैंपस खोलने जा रही है। 

ऐसे में जब किसी देश के छात्र जामिया जैसे नामी कालेज का हिस्सा बनेंगे तो शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति देखने को मिलेगी। ऐसे में अब आप यह सोच रहे होंगे, कि आखिरकार जामिया किस देश में अपनी पहली इंटरनेशनल कैंपस खोलने जा रहा है? आइए जानते हैं।     

दुबई में खुलेगा जामिया का इंटरनेशनल कैंपस 

जानकारी और ‘टीओआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय विश्वविद्यालय ‘जामिया मिलिया इस्लामिया’ ने जिस देश में अपनी कैंपस खोलने की चर्चा की है। उसका नाम है (यूएई) दुबई। जी हाँ जेएमआई (JMI) के नाम से फेमस जामिया दुबई में अपना इंटरनेशनल कैम्पस खोल सकता है। 

बताया जा रहा है जामिया ने इस बात की चर्चा यूनिवर्सिटी की एग्जीक्यूटिव काउंसिल मीटिंग में की है। 4 अगस्त को हुई मीटिंग में यह बात सामने आई है, कि जामिया दुबई के इंटरनेशनल एकेडमिक शहर (नॉलेज विलेज) में कैम्पस खोल सकता है। 

जामिया ने इंटरनेशनल कैंपस के लिए दुबई को ही क्यों चुना ?

खबरों की मानें तो जामिया यूनिवर्सिटी का इस मामले पर ये कहना है, कि NEP-2020 के मुताबिक देश के बड़े संस्थानों खास करके टॉप रैंक यूनिवर्सिटीज को दुनिया के अलग-अलग भागों में अपने कैंपस खोलने चाहिए। बता दें कि जामिया की गिनती देश की सबसे टॉप विवि में की जाती है। JMI को नैक द्वारा ग्रेड A++ की कैटेगरी में रखा गया है। ऐसे में देखा जाए तो जामिया अब शिक्षा के क्षेत्र में नया क्रांति लाना चाहती है। 

अब सवाल यह है, कि जामिया यूनिवर्सिटी दुबई में ही कैंपस क्यों खोलना चाहती है? तो दोस्तों इस मामले पर जामिया का कहना है, कि दुबई में इंटरनेशनल कैंपस खोलने के पीछे का कारण यह है, कि यहां अधिकतर आबादी इंडियंस की है। इसके अलावा छात्र दुबई से यहां पढ़ने आते हैं।  ऐसे में हमने विचार किया है, कि वहां भी एक जामिया का इंटरनेशनल कैंपस होना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

     

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

हरपाल सिंह चीमा

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026