---Advertisement---

DU आज जारी करेगा UG दाखिले की पहली कटऑफ लिस्ट,  एक क्लिक में जानें एडमिशन का पूरा प्रोसेस

DU UG Cutoff 2023: 1 अगस्त को यानि आज दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी दाखिले के लिए शाम को 5 बजे पहले राउंड की कटऑफ लिस्ट जारी करेगा।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: अगस्त 1, 2023 3:02 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2023 3:59 अपराह्न

DU UG Cutoff 2023
Follow Us
---Advertisement---

DU UG Cutoff 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) आज यानि 1 अगस्त को अंडर ग्रेजुएशन 2023 के दाखिले के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी करने वाला है। जो भी अभ्यार्थी इस बार सीयूईटी की परीक्षा में शामिल हुए थे, वह अपनी रैंक के अनुसार कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। सभी छात्रों का सपना होता है कि वह डीयू से अपने आगे की पढ़ाई पूरी करें। जिस भी अभ्यर्थी ने एडमिशन के लिए सीएसएएस यानि सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (Common Seat Allocation System) में  पंजीकरण कराया है वह कटऑफ लिस्ट देखने और कोई भी लेटेस्ट जानकारी पाने के लिए डीयू की ऑफिशियल साइट https://admission.uod.ac.in/ पर जा सकते हैं।

पहली कटऑफ लिस्ट के बाद अलॉट होंगे कॉलेज

डीयू के द्वारा पहली कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को उनके सीयूईटी प्रवेश परीक्षा में आए रैंक और स्कोर के हिसाब से कॉलेज अलॉट किए जाएंगे। अभ्यर्थी को अपने अलॉट हुए कॉलेज और कोर्स को देखने के लिए उनके द्वारा डीयू के पोर्टल पर बनाए गए अकाउंट को लॉग-इन करना होगा। पहली कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद सामान्य श्रेणी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 20 प्रतिशत वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत सीटों का दाखिला मिल सकता है। पहली कटऑफ लिस्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियो के पास अपने अलॉटेड कॉलेज में ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन कराने के लिए 4 अगस्त तक का समय होगा। लेकिन फीस का भुगतान करने के लिए छात्रों को 6 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। इस बार डीयू में कुल 71,000 से अधिक सीटों पर एडमिशन किया जाएगा।

कब से शुरु होगी नई कक्षाएं

दिल्ली विश्वविद्यालय यूजी 2023 की नई कक्षाएं 17 अगस्त, 2023 से शुरु की जाएगी। इस बार डीयू में एडमिशन के लिए करीब ढाई लाख के आसपास छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा डीयू की तरफ से दूसरी कटऑफ 10 अगस्त तक जारी की जाएगी, उसके बाद एडमिशन के लिए छात्रों को 15 अगस्त तक का समय दिया जाएगा। वहीं तीसरी कटऑफ लिस्ट 17 अगस्त को जारी की जाएगी।

इस प्रकार चेक करें कटऑफ लिस्ट

जिस भी उम्मीदवार ने डीयू में एडमिशन के लिए पंजीकरण कराया है। वह सबसे पहले डीयू की आधिकारिक साइट https://admission.uod.ac.in/ पर जाएंगे।

साइट ओपन होने के बाद छात्रों को Admission 2023-2024 के लिंक पर क्लिक करना होगा।

लिंक होने ओपन होने के बाद अभ्यर्थी को Common Seat Allocation Cut Off List 2023-2024  के एक्टिव लिंक को क्लिक करना है।

लिंक के खुलते ही आपके स्क्रीन पर डीयू के द्वारा जारी पहले राउंड की कटऑफ लिस्ट शो हो जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Neet Paper Leak

मई 13, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 13, 2026

PSEB 12th Result 2026

मई 13, 2026

CBSE 12th Result 2026

मई 13, 2026

NEET UG 2026

मई 12, 2026

CBSE Class 12th Result 2026

मई 12, 2026