---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने सीएम योगी को खून से लिखा पत्र, जानें किस बात की अपील की

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र लिखा है। पत्र लिखकर सीएम से छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की अपील की गई है। छात्रों कहना है कि जब तक उन्हें आश्वासन नहीं मिल जाता वह अपना प्रदर्शन खत्म नहीं करेंगे।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: अक्टूबर 20, 2023 9:01 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चल रहा शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। अपनी मांग को लेकर छात्रों ने अनोखे अंदाज में सीएम योगी से अपील की।छात्रों ने अपने खून से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पत्र लिखा। पत्र लिखकर सीएम से छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की अपील की। छात्रों ने पत्र में लिखा, ‘माननीय मुख्यमंत्री UP लखनऊ विश्वविद्यालय में मेधावी परिषद् पर रोक लगा, छात्र संघ चुनाव कराने की कृपा करें।’

लिखित आश्वासन चाहते हैं छात्र

बता दें कि छात्रसंघ बहाली मोर्चा के बैनर तले लखनऊ विश्वविद्यालय के गेट संख्या-एक पर छात्र अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का कहना है जब तक उन्हे छात्र संघ चुनाव कराने का लिखित आश्वासन नहीं मिल जाता तब तब वह अपना धरना समाप्त नहीं करेंगे। छात्रों ने कहा, पिछले एक वर्षों के छात्र संघ चुनाव बहाली को लेकर वार्ता चल रही है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन हर बार केवल झूठे आश्वासन देकर उनकी मांगों को टालता आ रहा है।

क्या कहता है विश्वविद्यालय प्रशासन?

वहीं, इस मामले में लखनऊ विश्विद्यालय प्रसाशन का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव कराने के लिए शासन की ओर से कोई दिशा निर्देश उन्हे नहीं मिला है। बिना शासन के आदेश के इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन अपनी ओर से कोई निर्णय नहीं ले सकता है। विश्वविद्यालय प्रसाशन ने कहा कि, छात्र अपना लिखित ज्ञापन दें, जिसे वह शासन के पास पहुंचाने का काम करेंगे ताकि उनकी मांग पर विचार किया जा सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 27, 2026

Punjab News

जून 27, 2026

कल का मौसम 28 June 2026

जून 27, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 27, 2026

Modinagar News

जून 27, 2026

Anurag Dhanda

जून 27, 2026

Leave a Comment