---Advertisement---

CM Mohan Yadav के प्रयासों का दिखा असर, मध्यप्रदेश के लिए 5055 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त, रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा, समझे इसके मायने

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार लगातार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 22, 2026 3:21 अपराह्न

CM Mohan Yadav
Follow Us
---Advertisement---

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश सरकार लगातार हर क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही है। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक और रोजगार से लेकर विकास तक, हर क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसी बीच सीएम मोहन यादव प्रगति को गति प्रदान करना, उद्यम को सशक्त बनाने में  लगे हुए है। इसी बीच  माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज जयपुर में आयोजित मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर संवादात्मक सत्र में विभिन्न निवेशकों और उद्योगपतियों के साथ व्यक्तिगत रूप से चर्चा की। उन्होंने उन्हें राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों से अवगत कराया और भारत के उभरते निवेश केंद्र मध्य प्रदेश में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

मध्यप्रदेश के लिए 5055 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त – Mohan Yadav 

सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “संभावनाओं की धरा है यह विशेष, राजस्थान से भी होगा निवेश, शनिवार को जयपुर में आयोजित Interactive Session on Investment Opportunities in Madhya Pradesh में मध्यप्रदेश के लिए ₹5055 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं,

जिससे 3530 से अधिक रोजगार की संभावनाएं हैं”। माना जा रहा है कि इस निवेश से हजारों रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे पहले भी सीएम मोहन यादव विदेश भी गए थे और वहां से निवेश लेकर आ चुके है। उन्होंने आगे कहा कि निवेश के लिए हमने नीतिगत सरलता के साथ प्रशासनिक स्तर पर बहुत सारे बदलाव भी किए हैं। मध्यप्रदेश सस्ती और सुलभ बिजली सहित व्यापार-उद्योग के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान कर रहा है।

विश्व जल दिवस पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि जल है तो कल है, जल ही जीवन है।  विश्व जल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जल प्रकृति का अमूल्य उपहार और समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। हमें एक-एक बूंद जल के महत्व को समझते हुए इसे बचाना है।

आइए, हम संकल्प लें कि जल संरक्षण के प्रयासों में सदैव सहभागी बनेंगे। गौरतलब है कि सीएम मोहन यादव की अगुवाई में तेजी से विकास की और अग्रसर है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026

Bihar Diwas 2026

मार्च 22, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026

Bihar Viral Video

मार्च 22, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 22, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 22, 2026