---Advertisement---

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में छलका BJP नेताओं का दर्द, टिकट सर्वे पर उठाए गंभीर सवाल, जानें क्यों दी बगावत की चेतावनी

MP Elections 2023: कर्नाटक चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी है। इस साल के अंत में यहां चुनाव होने हैं। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां अभी से चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। BJP की बात करें तो इस बार पार्टी ज्यादा सीटों पर फोकस कर रही है। BJP उन सीटों को ...

Read more

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 20, 2023 2:31 अपराह्न | Updated: मई 20, 2023 3:19 अपराह्न

MP Elections 2023
Follow Us
---Advertisement---

MP Elections 2023: कर्नाटक चुनाव के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी है। इस साल के अंत में यहां चुनाव होने हैं। प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां अभी से चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। BJP की बात करें तो इस बार पार्टी ज्यादा सीटों पर फोकस कर रही है। BJP उन सीटों को वापस पाना चाहित है जो कांग्रेस ने पीछली बार छीन ली थी। इसके लिए BJP पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें भी कर रही है। इसी बीच पार्टी के कुछ नेताओं को दर्द छलक उठा है और उन्होंने पार्टी के टिकट सर्वे पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

आदिवासी नेताओं का छलका दर्द

दरअसल, इंदौर संभाग की 27 में से 19 आदिवासी सीटों के नेताओं को अपनी बात कहने के लिए बुलाया गया था। इन नेताओं ने हातौद स्थित एक गार्डन में बाजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के सामने अपनी बात रखी। कैलाश विजयवर्गीय के सामने एक पूर्व विधायक ने तो ये तक कह डाला कि पार्टी सिर्फ आदिवासियों के ही टिकट काटती है। ऐसा कौन सा सर्वे कराया जाता है, जिसके आधार पर केवल आदिवासियों के ही टिकट काटे जाते हैं। सामान्य और OBC के टिकट नहीं काटे जाते हैं।

ये भी पढ़ें: Karnataka CM Oath: सिद्धारमैया बने कर्नाटक के नए CM, DK शिवकुमार सहित 8 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नेताओं ने दी बगावत की चेतावनी

कैलाश विजयवर्गीय के सामने अपनी बात रखते हुए अजाजा मोर्चा के पदाधिकारी ने कहा कि वो कई बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगें आधिकारियों के ट्रांसफर के आवेदन लेकर गए, लेकिन एक बार भी अधिकारियों का ट्रांसफर नहीं किया गया। वहीं, एक सांसद ने कहा कि अधिकारियों ने हमारी सांसद नीधि रोक रखी है। ऐसे में हम कैसे विकास करेंगे। एक नेता ने तो ये भी कहा कि विधायकों को सर्वे के नाम पर डराया जाता है। ऐसा कैसे चलेगा। अगर हमारे टिकट कटे तो बगावत भी हो सकती है।

कैलाश विजयवर्गीय ने कही बड़ी बात

सभी नेताओं और पदाधिकारियों की बात सुनने के बाद कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सियासत डेरिंग से की जाती है। अगर संबंधिक अधिकारी नहीं सुन रहे हैं तो उनका ट्रांसफर करने के बजाए उन्हें सबक सिखाओ। अधिकारियों का ट्रांसफर कोई समाधान नहीं है। अपने क्षेत्र में जाओ, जनता की आवाज सुनो और उनके मुद्दो का समाधान करने की कोशिश करो। बाकी आपकी बात आलाकमान तक जरूर पहुंचाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: G20 Meeting: कश्मीर में होने वाली जी-20 की बैठकों पर आतंकी हमले की तैयारी! पाकिस्तान ने दिए आदेश, सरकार ने बढ़ाई सुरक्षा

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026