---Advertisement---

MP News: एमपी में बना ग्रीन कॉरिडोर, दो शहरों के बीच घंटों के सफर के बाद ब्रेन डेड मरीज के लीवर से बुजुर्ग को मिली नई जिंदगी

MP News: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत एक ब्रेन डेड मरीज के आर्गन (लिवर) को भोपाल लाने के लिए 310 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 22, 2023 12:44 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत एक ब्रेन डेड मरीज के आर्गन (लिवर) को भोपाल ले जाने के लिए 310 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। इसकी जानकारी जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संतोष शुक्ला ने दी। उन्होंने बताया कि पहले इस मानव अंग को जबलपुर से हवाई यात्रा के माध्यम से लाने का प्लान था। लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे मार्ग से लाया जा रहा है जिसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है।

बता दें कि जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में एक 64 वर्षीय मरीज का ब्रेन डेड हो गया है। इस विषय में अस्पताल द्वारा जानकारी दिए जाने पर मरीज के परिजनों ने उनके आर्गन को डोनेट करने की बात कही जिसके बाद से सभी कायदा-कानून का पालन कर इस प्रक्रिया को अंजाम दिया गया और मरीज के आर्गन को सर्जरी के माध्यम से निकाला गया। अब इसे सड़क के रास्ते भोपाल लाया जा रहा है। इसे भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती एक मरीज को लगाया जाएगा जिससे की वो एक नई जिंदगी की शुरुआत कर सके।

310 किमी के ग्रीन कॉरिडोर से जाया जा रहा आर्गन

बता दें कि मेट्रो अस्पताल में भर्ती मरीज राजेश सराफ की ब्रेन डेड हो गई थी। इसकी सूचना जब परिजनों को मिली तब उन्होंने उनके आर्गन को डोनेट करने की इच्छा जताई। इस क्रम में इसकी जानकारी मध्य प्रदेश के बंसल अस्पताल में कार्यरत डाक्टरों को दी गई जिसके बाद से सर्जरी की प्रक्रिया को पूरी कर आर्गन को हवाई रास्ते से ले जाना था। हालाकि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे सड़क रास्ते से ही ले जाया जा रहा है और इसके लिए भरपूर व्यवस्था की गई है और 310 किमी का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है जिससे की रास्ते में ट्रैफिक को लेकर किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

बंसल अस्पताल से पहुंची डाक्टर्स की टीम

खबरो की मानें तो 64 वर्षीय मरीज राजेश सराफ 19 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुए थे। इसके बाद से उनकी दिक्कत बढ़ती गई और उनका ब्रेन डेड हो गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद से उनके परिजनों ने मरीज के आर्गन डोनेशन की इच्छा जताई जिसके लिए बंसल अस्पताल से डाक्टर्स की टीम को बुलाया गया। इसके बाद से डाक्टर्स की टीम ने इस सर्जरी को अंजाम दिया। इस क्रम में जानकरी है कि राजेश सराफ के आर्गन को बंसल अस्पताल में ही भर्ती एक मरीज को ट्रांसप्लांट किया जाएगा जिससे की वो अपनी जिंदगी बेहतर रुप से जी सके।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026