---Advertisement---

MP News:अब इस जगह लगेगा बागेश्वर बाबा का दरबार, पुलिस प्रशासन हुई मुस्तैद, CCTV कैमरे और ड्रोन से होगी निगरानी  

MP News: बागेश्वर बाबा यानी की पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का भव्य पंडाल एक बार फिर मध्य प्रदेश के खुरई में तीन दिनों के लिए लगने जा रहा है। यहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री हनुमान कथा का पाठ करेंगे। ऐसे में लोगों की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस मुस्तैद नजर आ रही है। बाबा के पंडाल को लेकर क्या है बड़ी जानकारी आइए जानते हैं?

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 28, 2023 3:01 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: हमेशा चर्चाओं में रहने वाले बागेश्वर बाबा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है पंडित धीरेन्द्र शास्त्री भव्य पंडाल एक बार फिर मध्य प्रदेश में तीन दिनों के लिए लगने जा रहा है। ऐसे में जब इस बात की सूचना बाबा के श्रद्धालुओं की मिली तो वह ख़ुशी के मारे झूम उठे। चलिए अब हम आपको बताते हैं, कि बाबा का यह दरबार कहां और किस तारीख को लगने वाला है। 

MP के खुरई में लगेगा बाबा का दरबार    

बागेश्वर बाबा के चाहने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि प्रसिद्ध धार्मिक कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का दरबार मध्य प्रदेश के खुरई में लगने वाला है। यहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री 6 सितंबर से लेकर 8 सितंबर के बीच हनुमान कथा पाठ करेंगे। ऐसे में यहां पर भारी भीड़ लगने की उम्मीद है। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पहले ही कमर कास ली है। 

CCTV कैमरों और ड्रोन से की मदद से की जाएगी निगरानी 

बाबा का जिस जगह भी दरबार लगता है, वहां प्रायः श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में खुरई की स्थानीय पुलिस ने पंडाल की निगरानी करने के लिए जगह-जगह CCTV कैमरे के अलावा ड्रोन की व्यवस्था की है। पुलिस का इस मामले पर कहना है, कि वह किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था स्थापित करना चाहती है, इसलिए वह ऐसा कदम उठा रही है।

वहीं खबरों की मानें तो अभी से ही पंडाल की व्यवस्था के लिए पंडाल व्यवस्थापक और अधिक जमीन मुहैया करवाने में लगे हैं। एक पंडाल व्यवस्थापक ने इस संदर्भ में बताया, कि कृषि मंडी परिषद और मॉडल स्कूल में कथा का आयोजन होना है। वहीं जमीन की तलाश पार्किंग और अन्य चीजों के लिए की जा रही है।       

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।         

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026