---Advertisement---

MP News: मुरैना की एक फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, जहरीली गैस रिसाव के कारण 5 मजदूरों की मौके पर मौत 

MP News: मध्य प्रदेश की मुरैना से एक दिल दहला देने वाला मामले सामने आया है। यहां फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव होने के कारण 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली। उसने फ़ौरन मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर। अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 30, 2023 5:24 अपराह्न

MP News
Follow Us
---Advertisement---

MP News: मध्य प्रदेश की मुरैना से एक दिल दहला देने  वाला मामले सामने आया है। खबरों की मानें तो यहां फैक्ट्री में जहरीली गैस के रिसाव होने के कारण 5 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी। इसके बाद तो पूरे मुरैना में इस बात को लेकर हड़कंप मच गया। जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को मिली। उसने फ़ौरन मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेते हुए अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैक्ट्री में हुए इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस गैस रिसाव के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 

हादसे के बाद मुरैना में पसरा सन्नाटा

बताया जा रहा है इस घटना में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गयी। वहीं सूत्रों की मानें तो फैक्ट्री में काम कर रहे 5 मजदूरों की मौत की वजह जहरीली केमिकल से भरे गड्ढे में गिरने से हुई। हालांकि पुलिस इस बारे में छानबीन कर रही है। पुलिस ने फ़िलहाल 5 शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ऐसे में पुलिस का कहना है, कि रिपोर्ट सामने आते ही मौत की असल वजह मालूम चल जाएगी। खबरों की मानें तो जिन 5 मजदूरों की इस हादसे में मौत हुई है। इसमें से 3 सगे भाई थे। इस बात की सूचना जब परिवार वालों को लगी तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया।   

इस घटना पर पुलिस ने क्या जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। जाँच प्रक्रियाधीन है। यह घटना धनेला गांव के पास स्थित चेरी फैक्ट्री में हुआ है। मरने वालों में  35 वर्षीय रामकिशन गुर्जर, 40 वर्षीय रामकिशन, 30 वर्षीय रामकिशन, 40 वर्षीय बद्री गुर्जर और 28 वर्षीय मुन्नी सिंह के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने अपने शुरुआती जांच में बताया, कि  पांचों मजदूर केमिकल से भरे गड्ढे में गिर गए थे। ऐसे में जब बाकी के लोगों ने उन्हें निकाला तब तक वह दम तोड़ चुके थे। ऐसे मे हमने फ़िलहाल के लिए फैक्ट्री का काम रुकवा कर बंद कर दिया है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026