---Advertisement---

MP Politics: मध्य प्रदेश में Congress को बड़ा झटका, BJP ने दिग्विजय सिंह के गढ़ में की सेंधमारी

चुनावी साल में मध्य प्रदेश में नेताओं की दलबदल की भगदड़ शुरू हो चुकी है। इस बार बारी बीजेपी की थी, जिसने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ में सेंधमारी कर दी। बीजेपी ने पूर्व सीएम दिग्विजयक की बेहद करीबी मोना सुस्तानी को 26 मार्च 2023 को पार्टी में शामिल कर लिया है। इनके साथ-साथ उषा ठाकुर ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली है। तो प्रीतम लोधी वापस बीजेपी में लौट आए।

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मार्च 27, 2023 11:06 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

MP Politics: चुनावी साल में मध्य प्रदेश में नेताओं की दलबदल की भगदड़ शुरू हो चुकी है। इस बार बारी बीजेपी की थी, जिसने कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के गढ़ में सेंधमारी कर दी। बीजेपी ने पूर्व सीएम दिग्विजय की बेहद करीबी मोना सुस्तानी को 26 मार्च 2023 को पार्टी में शामिल कर लिया है। जो कि राजगढ़ सीट की कांग्रेस उम्मीदवार रह चुकी हैं। इनके साथ-साथ उषा ठाकुर ने भी बीजेपी की सदस्यता ले ली है। तो प्रीतम लोधी वापस बीजेपी में लौट आए। बता दें इससे पहले कांग्रेस ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ से यादवेन्द्र यादव को तोड़कर बीजेपी को झटका दिया था।

जानें कौन हैं मोना सुस्तानी

मोना सुस्तानी पूर्व विधायक गुलाब सिंह सुस्तानी की बहू  है। वो कांग्रेस के कई महत्वपूर्ण बड़े पदों पर रह चुकी हैं। जिसमें 2 बार राजगढ़ विधानसभा की विधायक चुनी गईं हैं। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष, एमपी एग्रो के चेयरमैन पर भी रह चुकी हैं। सुस्तानी राजगढ़ के आस-पास के क्षेत्रों में नाथरा कुप्रथा और बाल-विवाह के खिलाफ अभियान चलाने में आगे रहीं हैं। इसके साथ सुस्तानी 2019 में राजगढ़ से ही लोकसभा उम्मीदवार भी थी। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में काम करने का उन्हें मौका नहीं मिल रहा था, जिससे उनकी क्षमताओं का इस्तेमाल नहीं हो रहा था।

बीजेपी के दिग्गजों की मौजूदगी में शामिल

मोना सुस्तानी, उषा चौधरी तथा प्रीतम लोधी को पार्टी में शामिल करने के दौरान एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा,केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के साथ साथ अनेक नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

ये भी पढ़ें:BJP on Sankalp Satyagraha: ‘महात्मा गांधी ने अपना सत्याग्रह सामाजिक कारण से किया था लेकिन यहां ये अपने लिए…’

कांग्रेस ने भी लगाई थी बीजेपी में सेंध

बता दें इससे पहले कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में बड़ी सेंध लगाई थी। चार दिन पहले मुंगावली से बीजेपी के पूर्व विधायक देशराज सिंह यादव के पुत्र जिला पंचायत सदस्य यादवेन्द्र सिंह यादव को पार्टी में शामिल किया था। यादवेन्द्र सिंह यादव ने बुधवार को राजधानी भोपाल में अपने कई समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ली थी।

ये भी पढ़ें: कर्नाटक सरकार ने खत्म किया 4% मुस्लिम कोटा, वक्फ बोर्ड ने जताई कड़ी नाराजगी

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Neha Bora

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 12, 2026

Shashi Tharoor

अक्टूबर 12, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 12, 2026