---Advertisement---

Sharad Pawar की पार्टी के उम्मीदवार Fahad Ahmad के पक्ष में समीकरण साधेंगे Pappu Yadav! Sana Malik के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

Maharashtra Elections 2024: विधानसभा चुनाव (Maharashtra Elections 2024) के लिए होने वाले मतदान से पहले महाराष्ट्र में दिग्गजों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। देश के विभिन्न हिस्सों में नेता अपने-अपने दल से जुड़े प्रत्याशियों का प्रचार करने महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 13, 2024 4:46 अपराह्न

Maharashtra Elections 2024
Follow Us
---Advertisement---

Maharashtra Elections 2024: विधानसभा चुनाव (Maharashtra Elections 2024) के लिए होने वाले मतदान से पहले महाराष्ट्र में दिग्गजों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका है। देश के विभिन्न हिस्सों में नेता अपने-अपने दल से जुड़े प्रत्याशियों का प्रचार करने महाराष्ट्र पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) के मुंबई पहुंचने की खबर है। पप्पू यादव की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक वे आज शरद पवार (Sharad Pawar) की पार्टी (NCP) के उम्मीदवार फहाद अहमद के लिए सियासी समीकरण साधेंगे।

मुंबई दौरे पर उनके साथ आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मेन्द्र यादव (Dharmendra Yadav) भी मौजूद रहेंगे। पप्पू यादव के अलावा बीते दिनों में अन्य कई दिग्गजों ने भी फहाद (Fahad Ahmad) के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित कर लोगों से उनको समर्थन देने की अपील की है। ऐसे में सवाल ये उठ रहा है कि फहाद का सियासी समीकरण सना मलिक (Sana Malik) के लिए कितनी बड़ी चुनौती है?

Maharashtra Elections 2024- मुंबई दौरे पर Pappu Yadav

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने रांची से मुंबई के लिए उड़ान भर ली है। वे आज मुंबई के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे शाम 6 बजे तक फहाद अहमद के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। पप्पू यादव ने स्वयं इसकी जानकारी दी है। पप्पू यादव (Pappu Yadav) के साथ समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेन्द्र यादव (Dharmendra Yadav) भी मुंबई में रहेंगे। दावा किया जा रहा है कि दोनों लोकसभा सांसद फहाद अहमद के पक्ष में चुनावी समीकरण को साधने और संभावनाओं को बेहतर करने का प्रयास करेंगे।

क्या Fahad Ahmad हैं Sana Malik के लिए चुनौती?

अणुशक्ति नगर से फहाद अहमद (Fahad Ahmad) के खिलाफ महायुति (NCP-AP) उम्मीदवार सना मलिक चुनावी मैदान मे हैं। सना मलिक पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) की बेटी हैं जो मानखुर्द शिवाजी नगर से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में सना मलिक अपने पिता के विरासत को आगे बढ़ाती नजर आ रही है। हालांकि, फहाद उनके रास्ते में एक बड़ी चुनौती के रूप मे हैं।

फहाद के लिए महा विकास अघाड़ी (MVA) के नेता शरद पवार, सुप्रिया सुले, संजय राउत, आदित्य ठाकरे समेत अन्य कई दिग्गज चुनावी प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा समाजवादी पार्टी का हिस्सा रहने के कारण सपा में भी फहाद की पैठ है। यही वजह है कि सपा समर्थक भी मजबूती से उनके समक्ष खड़े हैं। ऐसे में फहाद, सना मलिक के लिए बड़ी चुनौती के रूप में सामने आ सकते हैं। हालांकि, चुनावी परिणाम किसके पक्ष में जाएगा और किसकी जीत होगी ये 23 नवंबर को मतगणना के साथ ही स्पष्ट हो सकेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026