Mamata Banerjee: दीदी के बुरे दिन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले टीएमसी के बागी विधायकों ने Mamata Banerjee को धोखा दिया, फिर उनके सांसदों ने दीदी के सथ छोड़ा और उसके बाद उनके सबसे करीबी सुदीप बंदोपाध्याय ने उन्हें धोखा दे दिया। अब खबर सामने आ रही है कि सुदीप भी बागी सांसदों के गुट में शामिल हो सकते है।
उससे पहले कल्याण बनर्जी ने दीदी को खुली धमकी दे दी थी कि उन्हें अभिषेक बनर्जी या उनमे से किसी एक को चुनना होगा। वहीं अब तो यह भी कयास लगाए जा रहे है कि आने वाले दिनों में टीएमसी पार्टी को लेकर भी खीचतान चल सकती है और बागी विधायक इसपर अपना दावा ठोक सकते है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है।
Mamata Banerjee के करीबी ने दिया धोखा
जानकारी के मुताबिक टीएमसी के 19 बांंगी सांसदों की लिस्ट पहले ही सामने आ गई थी। वहीं अब एक और नाम की चर्चाएं शुरू हो गया है। जिसका नाम है सुदीप बंदोपाध्याय, पिछले कुछ समय से तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं को लेकर असंतोष और अंदरूनी खींचतान की खबरें सामने आती रही हैं। ऐसे में यदि पार्टी का कोई प्रभावशाली चेहरा संगठन से दूरी बनाता है या अलग रुख अपनाता है, तो इसका असर पार्टी की राजनीतिक रणनीति पर पड़ सकता है।
अगर यह खबर सच साबित होती है तो Mamata Banerjee की टेंशन और बढ़ सकती है। हालांकि भारतीय राजनीति में बहुत कम बार ही ऐसा होता है कि मात्र कुछ दिनों में पार्टी पूरी तरह से तबाह हो गई है। वहीं इसमे सुभेंदु अधिकारी का भी बड़ा हाथ माना जा रहा है।
सुभेंदु अधिकारी के नए प्लान से मचा हड़कंप
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुभेंदु अधिकारी लगातार राज्य सरकार और TMC पर निशाना साध रहे हैं। राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उनकी सक्रियता को भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और विपक्षी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि भाजपा बंगाल में सत्ता विरोधी माहौल को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है।
यह कारण है कि पार्टी में लगातार टूट देखने को मिल रही है। माना जा तो यह भी जा रही है कि टीएमसी के विलय कांग्रेस में हो सकता है, हालांकि अधिकारिक तौर पर इसे लेकर किसी प्रकार जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन कयासों का बाजार पूरी तरह से गर्म हो गया है।






